नवीन राय बने ब्रह्मभट्ट कल्याण समिति के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ब्रह्मभट्ट कल्याण समिति की कार्यकारिणी की रविवार को स्लैग रोड भ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 02:47 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 02:47 AM (IST)
नवीन राय बने ब्रह्मभट्ट कल्याण समिति के अध्यक्ष
नवीन राय बने ब्रह्मभट्ट कल्याण समिति के अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : ब्रह्मभट्ट कल्याण समिति की कार्यकारिणी की रविवार को स्लैग रोड भुइयांडीह में हुई बैठक में सर्वसम्मति से नवीन राय को नया अध्यक्ष बनाने की घोषणा की गई। इसका अनुमोदन अगले माह होने वाली समिति की आमसभा में होगा।

इससे पूर्व बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष शैलज सिंह भट्ट ने निजी व्यस्तता की वजह से अध्यक्ष का पद छोड़ने की घोषणा की तथा अगले अध्यक्ष के रूप में नवीन कुमार राय का नाम प्रस्तावित किया। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने के बाद नवीन कुमार राय ने कहा कि समाज के लोगों ने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। निश्चित रूप से समाज के लोगों की मुझसे तमाम अपेक्षाएं भी होंगी। समिति का सांगठनिक विस्तार मेरी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर रहेगा। बैठक में भट्ट मनोज कांत राय, सुबोध महाराज, विनय राय, अर्जुन शर्मा, हरेंद्र कुमार भट्ट, भीष्म तिवारी, चंद्रमोहन भट्ट, उमेश राय, भरत महाराज, सुनील महाराज सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी