Jamshedpur Lok Sabha Election Result 2019 : कोल्हान में नोटा से हारे कई उम्मीदवार

Jamshedpur Lok Sabha Election Result 2019. लोकसभा चुनाव में नोटा के लिए कोई अभियान नहीं चला था इसके बावजूद नोटा को इतने वोट पड़े कि कई उम्मीदवार इससे हार गए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 24 May 2019 11:57 AM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 11:57 AM (IST)
Jamshedpur Lok  Sabha Election Result 2019 :  कोल्हान में नोटा से हारे कई उम्मीदवार
Jamshedpur Lok Sabha Election Result 2019 : कोल्हान में नोटा से हारे कई उम्मीदवार

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। इस बार के लोकसभा चुनाव में नोटा (नन ऑफ द एबभ) के लिए कोई अभियान नहीं चला था, इसके बावजूद नोटा को इतने वोट पड़े कि कई उम्मीदवार इससे हार गए। जमशेदपुर में नोटा के खाते में 5745 वोट गए, जबकि सिंहभूम में तो 23,605 वोट पड़े।

सिंहभूम संसदीय सीट में तो मत के हिसाब से नोटा तीसरे नंबर पर आ गया, जबकि जमशेदपुर में इससे कम वोट पाने वाले 16 उम्मीदवार रहे। आश्चर्य की बात यह रही कि सिंहभूम संसदीय सीट से एक बार सांसद और सरायकेला से दो बार विधायक रहे कृष्णा मार्डी को भी नोटा से कम (8517) वोट मिले। कभी मार्डी की गिनती सिंहभूम के कद्दावर व दबंग नेता के रूप में रही है। इन्होंने 1991 में सिंहभूम संसदीय सीट से कांग्रेस के बाहुबली नेता विजय सिंह सोय को जेल में रहते हुए हराकर सनसनी फैला दी थी। इस बार मार्डी ने खुद की बनाई झारखंड पार्टी उलगुलान से चुनाव लड़ा था। यह अलग बात है कि जमशेदपुर से कोई कद्दावर नेता नोटा से कम वोट नहीं पाया।

जमशेदपुर में नोटा से हारने वाले उम्मीदवार

1. अशरफ हुसैन : बहुजन समाज पार्टी : 3520

2. असजदुल्लाह इमरान : भारत प्रभात पार्टी : 1770

3. कमर रजा खान : भारतीय पंचायत पार्टी : 1448

4. चंद्रशेखर महतो : पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) : 1574

5. पानमनि सिंह : एसयूसीआइ (कम्युनिस्ट) : 2451

6. मलय कुमार महतो : सीपीआइ एमएल (स्टार) : 1855

7. महेश कुमार : राइट टू रिकॉल पार्टी : 2451

8. रंजीत कुमार सिंह : झारखंड पार्टी : 4594

9. सुब्रत कुमार प्रधान : आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया : 4809

10. असित कुमार सिंह : निर्दलीय : 2351

11. दिनेश महतो : निर्दलीय : 1518

12. दीपक कुमार गिरि : निर्दलीय : 3496

13. मुबीन खान : निर्दलीय : 3935

14. राकेश कुमार : निर्दलीय : 3217

15. शैलेश कुमार सिंह : निर्दलीय : 1491

16. सरिता आनंद : निर्दलीय : 1181

सिंहभूम में नोटा से हारने वाले उम्मीदवार

1. परदेशीलाल मुंडा : निर्दलीय : 9123

2. कृष्णा मार्डी : झारखंड पार्टी उलगुलान : 8186

3. चंद्रमोहन हेम्ब्रम : एसयूसीआइ-सी : 3933

4. प्रताप सिंह बानरा : आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया : 10,893

5. हरि उरांव : कलिंग सेना : 5422

6. अनिल सोरेन : निर्दलीय : 8562

7. पुष्पा सिंकू : निर्दलीय : 14,918 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी