जमशेदपुर की जयंती शेषाद्री को मिलेगा राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार

पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के लोयोला स्कूल की इंग्लिश की शिक्षिका जयंती शेषाद्री को राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Aug 2018 04:10 PM (IST) Updated:Sat, 25 Aug 2018 04:10 PM (IST)
जमशेदपुर की जयंती शेषाद्री को मिलेगा राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार
जमशेदपुर की जयंती शेषाद्री को मिलेगा राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर के लोयोला स्कूल की इंग्लिश की शिक्षिका सह रजिस्ट्रार जयंती शेषाद्री का चयन राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है। सोनारी आदर्श नगर फेज 11 में रहनेवाली जयंती पुरस्कार के लिए चुने जाने पर काफी खुश हैं। जयंती ने बताया कि वह दक्षिण भारतीय परिवार से हैं। उनका जन्म जमशेदपुर में हुआ और शिक्षा-दीक्षा भी यही हुई। उन्होंने कहा कि ग्रेजुएशन तक की शिक्षा के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार के लिए जयंती का चयन होने के बाद उन्हें बधाइयों का तांता लग गया। सोनारी स्थित अपने अपार्टमेंट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज की शिक्षा को बच्चों पर केंद्रित होना चाहिए न कि शिक्षकों पर। बच्चे स्टेज में पढ़ाएं और टीचर बच्चों की जगह बैठकर उनका मार्गदर्शन करें। पढ़ाने के लिए सरल तरीका अपनाना चाहिए। इंग्लिश बच्चों को वह काफी सरल तरीके से पढ़ाती हैं, जिसका फायदा उन्हें इस पुरस्कार में मिला। उन्होंने कहा कि इस पुरस्कार में नाम भेजने के लिए उन्हें लोयोला स्कूल के फादर पायेस ने प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने आवेदन किया। जयंती ने बताया कि इस पुरस्कार के लिए जितना सहयोग स्कूल का है, उतना सहयोग परिवार का है। जयंती के पति एमके शेषाद्री टाटा स्पंज आयरन में सप्लाई चेन प्रोक्यूरमेंट एंड मेंटेनेंस के चीफ के पद पर कार्यरत हैं। एक बेटी संध्या गूगल कैंप्स के लिए बंगलुर में कार्य करती है तथा एक बेटा आयरलैंड में डाटा एनालाइसिस से पीजी कर वहां नौकरी कर रहा है।

संक्षिप्त परिचय

नाम : जयंती शेषाद्री

प्रारंभिक शिक्षा (10वीं) : लिटिल फ्लावर स्कूल टेल्को

12वीं तक शिक्षा : राजेंद्र विद्यालय साकची

ग्रेजुएशन : मद्रास यूनिवर्सिटी

पीजी : आंध्र यूनिवर्सिटी

बिहार स्पंज आयरन कंपनी में योगदान : 1988, 1998 तक एचआर में काम किया

केरला समाजम मॉडल स्कूल में योगदान : 1998 में, यहां 2009 तक रजिस्ट्रार और इंग्लिश शिक्षिका के रूप में कार्य किया।

लोयोला स्कूल में योगदान : 2009 से अब तक, रजिस्ट्रार व इंग्लिश शिक्षिका के रूप में कार्य कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी