निर्धन व असहाय बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा देगा लक्ष्य क्लासेस Jamshedpur News

शैक्षणिक संस्थान लक्ष्य क्लासेस के बच्चों ने बाल दिवस के साथ दीवाली का जमकर लुत्फ उठाया। शनिवार को टेल्को घोड़ाबाधा स्थित लक्ष्य क्लासेस के प्रांगण में बच्चों ने बाल दिवस पर जवाहर लाल नेहरू के बताए राह पर चलने का संकल्प लिया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Sun, 15 Nov 2020 08:28 AM (IST) Updated:Sun, 15 Nov 2020 08:28 AM (IST)
निर्धन व असहाय बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा देगा लक्ष्य क्लासेस Jamshedpur News
निर्धन व असहाय बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा देगा लक्ष्य क्लासेस । जागरण

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । शैक्षणिक संस्थान लक्ष्य क्लासेस के बच्चों ने बाल दिवस के साथ दीवाली का जमकर लुत्फ उठाया। शनिवार को टेल्को घोड़ाबाधा स्थित लक्ष्य क्लासेस के प्रांगण में बच्चों ने बाल दिवस पर जवाहर लाल नेहरू के बताए राह पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही उनकी जीवनी से शिक्षा लेते हुए देशभक्त बनकर राष्ट्र सेवा करने की बात कही। इस मौके पर बच्चों ने नृत्य, संगीत की धून पर जमकर ठूमके भी लगाए। संस्थान के संस्थापक सौरव सिंह ने चाचा नेहरू के नामकरण पर प्रकाश डालते हुए बाल दिवस मनाने का मायने भी बताया। वहीं शाम में संस्थान के बच्चों ने दीपोत्सव मनाया।

सभी बच्चे अपने-अपने हाथ में दीप लेकर समाज से बुराईयों को समाप्त कर शिक्षा का अलख जगाने का संकल्प लिया। दीवाली क्यों मनाई जाती है, इसका धार्मिक व वैज्ञानिक कारण भी बताया गया। बच्चों को दीवाली मनाने की परंपरा के बारे में बताया गया। 14 साल बाद वनवास से लौटकर आने वाले राम-लक्ष्मण व सीमा की कहानी बताई गई तो उसी दिन से दीवाली मनाने की परंपरा की शुरूआत होने की कहानी भी सुनाई गई।इस मौके पर लक्ष्य क्लासेज के संस्थापक सौरव सिंह ने मदर टेरेसा वेलफेयर सोसाइटी के निर्धन व असहाय बच्चों को निश्शुल्क बढ़ाने का संकल्प लिया। मौके पर मौजूद मदर टेरेसा के बच्चों को पठन-पाठन का सामग्री भी भेंट की।

chat bot
आपका साथी