कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉलेजों में नियुक्त हो खेल शिक्षक, छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला

Kolhan University. कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव सुबोध महाकुड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गंगाधर पंडा से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 10 Mar 2021 04:32 PM (IST) Updated:Wed, 10 Mar 2021 04:32 PM (IST)
कोल्हान विश्वविद्यालय के कॉलेजों में नियुक्त हो खेल शिक्षक, छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल कुलपति से मिला
पीजी भूगोल विषय में टाटा कॉलेज चाईबासा में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ करने की मांग की गई।

जमशेदपुर, जासं। कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव सुबोध महाकुड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गंगाधर पंडा से मुलाकात की। इस दौरान छात्रों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में पीजी भूगोल विषय में टाटा कॉलेज चाईबासा एवं महिला कॉलेज चाईबासा में पीजी की पढ़ाई प्रारंभ करने की मांग की गई। बताया गया कि चाईबासा में एकमात्र पीजी की पढ़ाई कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी विभाग में होती है, जिसके कारण बहुत सारे विद्यार्थी अपना नामांकन लेने से वंचित हो जाते हैं। कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों में खेल नीति, खेल सामग्री के साथ-साथ खेल शिक्षक उपलब्ध कराया जाए। पीजी विभाग में प्रतियोगिता तैयारी हेतु कोचिंग को पुनः शुरू करवाया जाए एवं अच्छी गुणवत्ता वाले शिक्षकों की बहाली की जाए। साथ ही साथ इस कोचिंग में नेट / गेट की तैयारी के लिए भी सुविधा प्रदान किया जाए। मौके पर टाटा कॉलेज छात्र संघ के सचिव पीपून बारिक, मनजीत हांसदा , पप्पू बारिक, वनमाली तामसोय आदि उपस्थित थे ।

विश्वविद्यालय में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं

कोल्हान विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव सुबोध महाकुड़ ने कहा कि विवि के कॉलेजों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इसके बावजूद पूर्ण रूप से खेल नीति लागू नहीं हो पा रही है। यहां तक खेल शिक्षक की नियुक्ति अस्थाई तौर पर नहीं हो पा रही है। सभी कार्य कॉलेज के शिक्षक कर रहे हैं। खेल सामग्री के लिए कॉलेज के छात्र तरसते रहते हैं। एक भी पीरियड खेल का नहीं हो रहा है। यह चिंताजनक है। इसे जल्द से जल्द दुरूस्त किया जाए।

chat bot
आपका साथी