साथी संग घूमने निकली किशोरी को उठा ले गए आधा दर्जन युवक, जानिए आगे क्या हुआ

जमशेदपुर में आधा दर्जन युवकों ने दोस्त के साथ घूम रही किशोरी को अगवा कर लिया। किशोरी को युवक जंगल में ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 29 Aug 2019 08:17 AM (IST) Updated:Thu, 29 Aug 2019 02:35 PM (IST)
साथी संग घूमने निकली किशोरी को उठा ले गए आधा दर्जन युवक, जानिए आगे क्या हुआ
साथी संग घूमने निकली किशोरी को उठा ले गए आधा दर्जन युवक, जानिए आगे क्या हुआ

जमशेदपुर, जासं।  अपने साथी के साथ दोमुहानी पुल की तरफ घूमने गई नाबालिग किशोरी का स्थानीय युवकों ने देर रात अपहरण कर लिया। डोबो और पुड़ीसिली गांव के बीच छह-सात स्थानीय युवक किशोरी को कार से खींच कर जंगल की तरफ ले गए थे। वहां किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास भी किया। किशोरी के कपड़े फाड़ डाले। सूचना मिलने पर फौरन हरकत में आई जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने जंगल घेर कर टार्च से किशोरी की तलाश शुरू की तो स्थानीय युवकों ने किशोरी को कार में बैठा कर जुगसलाई के घोड़ा चौक पर छोड़ दिया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है।

एसपी सरायकेला कार्तिक एस पहुंचे और उन्होंने किशोरी व उसके प्रेमी से जुगसलाई थाने में घटना की जानकारी ली। जुगसलाई की रहने वाली किशोरी परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी के रहने वाले आशू के साथ घूमने दोमुहानी की तरफ गई थी। आशू ने बताया कि वो दोनों दोमुहानी के आगे पुड़ीसिली और डोबो गांव के बीच में अपनी फारचुनर कार में बैठे हुए थे कि तभी रात तकरीबन साढ़े नौ बजे लाठी-डंडे से लैस आधा दर्जन स्थानीय युवक वहां आ धमके। इन युवकों ने आशू से रुपये मांगे।

हाथापाई के बीच गायब हो गई लड़की

एक युवक ने कहा कि रुपये दो शराब पीनी है। तभी दूसरे युवक ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। तभी आशू ने कार की तरफ देखा तो उसकी प्रेमिका गायब थी। स्थानीय युवक आशू को गाड़ी के पास छोड़ कर किशोरी को लेकर जंगल की तरफ चले गए। आशू ने पुलिस को बताया कि तभी गोलमुरी के सिमरन आ गए और उन दोनों ने घटना की सूचना सोनारी पुलिस को दी। इसकी जानकारी सरायकेला पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसडीपीओ चांडिल, सोनारी पुलिस, चांडिल पुलिस और कपाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने उस इलाके को घेर लिया जिधर स्थानीय युवक किशोरी को लेकर गए थे। पुलिस के जवानों ने टार्च की रोशनी में किशोरी की तलाश शुरू की।

पुलिस की घेराबंदी के बाद लड़की को छोड़ भागे युवक

एसपी सरायकेला कार्तिक एस ने बताया कि कई टार्च की रोशिनी से स्थानीय युवक समझ गए कि पुलिस आ गई और वो सब पकड़े जाएंगे। इस पर स्थानीय युवक किशोरी को एक बाइक पर बैठा कर मरीन ड्राइव पर लाए और यहां से एक कार पर बैठा कर जुगसलाई ले गए। जुगसलाई में घोड़ा चौक पर किशोरी को छोड़ कर भाग गए। वहां पीसीआर की वैन खड़ी थी। वैन में मौजूद सिपाहियों ने किशोरी को बरामद कर लिया। सूचना मिलने पर किशोरी की तलाश में लगे एसपी सरायकेला कार्तिक एस और एसडीपीओ चांडिल जुगसलाई थाने पहुंचे। यहां अधिकारियों ने किशोरी और उसके साथी से दो घंटे तक पूछताछ की।

देर रात किशोरी का मेडिकल परीक्षण

जुगसलाई और बिष्टुपुर पुलिस रात तकरीबन पौने दो बजे किशोरी को लेकर एमजीएम अस्पताल गए। यहां किशोरी का मेडिकल परीक्षण किया गया।

युवकों ने फाड़ डाले थे किशोरी के कपड़े

किशोरी ने पुलिस को बताया कि जब स्थानीय युवक उसे जंगल में ले गए थे तो वहां दुष्कर्म का प्रयास किया। शराब के नशे में युवकों ने उसके कपड़े फाड़ डाले थे। पुलिस ने किशोरी के कपड़े बरामद कर लिए हैं। उधर, घटना की सूचना मिलने पर किशोरी का परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अपने परिचित आशु के साथ गई थी। आशु की कोई गलती नहीं है।

ये कहते एसपी

स्थानीय युवकों ने डोबो और पुड़ीसिली गांव के बीच से किशोरी का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया है। जांच चल रही है। अपराधी जल्द ही पकड़े जाएंगे। 

-कार्तिक एस, सरायकेला एसपी 

इस बिंदु पर भी चल रही जांच 

पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कहीं घटना को आशू के किसी प्रतिद्वंद्वी युवकों के समूह ने तो अंजाम नहींं दिया। इन युवकों ने किशोरी का अपहरण किया हो और जुगसलाई में लाकर छोड़ दिया। 

chat bot
आपका साथी