गोलमुरी जागर्स पार्क काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने रत्नेश

गोलमुरी जागर्स पार्क में काली पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में पूजा के आयोजक श्रीश्री नवयुवक चेतना मंच का गुरुवार को पुनर्गठन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:42 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:42 PM (IST)
गोलमुरी जागर्स पार्क काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने रत्नेश
गोलमुरी जागर्स पार्क काली पूजा कमेटी के अध्यक्ष बने रत्नेश

जासं, जमशेदपुर : गोलमुरी जागर्स पार्क में काली पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में पूजा के आयोजक श्रीश्री नवयुवक चेतना मंच का गुरुवार को पुनर्गठन किया गया। इसमें पप्पू उपाध्याय के स्थान पर रत्नेश सिंह को अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नवगठित कमेटी में मुख्य संरक्षक अंजनी पांडेय, संरक्षक उमेश प्रसाद, पप्पू उपाध्याय, अंकित आनंद, सरोज यादव, संदीप चौबे व बलबीर मंडल, उपाध्यक्ष विनोद सिंह, निरंजन तिवारी,राजेश सिंह कालू व ऋषभ सिंह, महामंत्री जय सिंह यादव व विशु सिंह, सचिव नीरज मिश्रा, अमन आदित्य, दीपक प्रताप सिंह, राजू प्रजापति व जयदीप मुखर्जी के अलावा कोषाध्यक्ष रामेश्वर कुमार को बनाया गया है। पूजा कमिटी के संस्थापक मंटू तिवारी, जबकि मुख्य संयोजक दिलीप केसरी होंगे, जबकि संयोजक मंडल में अप्पू तिवारी, अभिषेक ओझा, जेपी सिंह, राजकुमार पांडेय, महाराणा प्रताप सिंह, मुरारी कुमार आदि शामिल हैं। काली पूजा पंडाल का उद्घाटन 13 नवंबर को होगा, जबकि 14 नवंबर से तीन दिन तक मां काली की पूजा-अर्चना होगी।

chat bot
आपका साथी