झामुमो नेताओं ने सुकन्या योजना की ली जानकारी

झारखंड मुक्ति मोर्चा घाटशिला का एक प्रतिनिधिमंडल जिला संगठन सचिव जगदीश भकत के नेतृत्व में सीडीपीओ कार्यालय की महिला पर्यवेक्षक पद्मावती बेरा और ज्योत्सना हांसदा से मिलकर प्रखंड में चल रही मुख्यमंत्री सुकन्या योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 04:56 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 04:56 PM (IST)
झामुमो नेताओं ने सुकन्या योजना की ली जानकारी
झामुमो नेताओं ने सुकन्या योजना की ली जानकारी

संस, घाटशिला : झारखंड मुक्ति मोर्चा, घाटशिला का एक प्रतिनिधिमंडल जिला संगठन सचिव जगदीश भकत के नेतृत्व में सीडीपीओ कार्यालय की महिला पर्यवेक्षक पद्मावती बेरा और ज्योत्सना हांसदा से मिलकर प्रखंड में चल रही मुख्यमंत्री सुकन्या योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। प्रखंड में 1565 योजनाओं का लाभ हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सौजन्य से महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा, बाल विवाह प्रथा के समाप्त हेतु लागू की गई है। सरकारी विद्यालय में अध्यनरत जन्म से 2 वर्ष बालिका को 5000, वर्ग एक में नामांकन के पश्चात 5000, वर्ग पांच में उत्तीर्ण होने पर 5000, वर्ग आठ में उत्तीर्ण होने पर 5000, वर्ग दसवीं में उत्तीर्ण होने पर 5000, वर्ग 12 में उत्तीर्ण होने पर 5000, तत्पश्चात 18 से 20 वर्ष होने पर 10,000 का प्रावधान रखा गया है परिवार की दो बेटियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा। विधायक रामदास सोरेन लक्ष्य से ज्यादा होने पर भी उन्हें भी लाभ देने के लिए ²ढ़ संकल्पित है। इस अवसर पर मोहम्मद जलील, सुकलाल हांसदा, कालाचंद सरकार, अंपा हेंब्रम, मृत्युंजय यादव, नीलकमल महतो उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी