स्पेशल ओलंपिक्स नेशनल फ्लोर हॉकी की झारखंड टीम घोषित

19 से 23 नवंबर तक आयोजित होनेवाले स्पेशल ओलंपिक्स नेशनल फ्लोर हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 05:49 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 05:49 PM (IST)
स्पेशल ओलंपिक्स नेशनल फ्लोर हॉकी की झारखंड टीम घोषित
स्पेशल ओलंपिक्स नेशनल फ्लोर हॉकी की झारखंड टीम घोषित
जमशेदपुर,जासं। पंजाब के पटियाला में 19 से 23 नवंबर तक आयोजित होनेवाले स्पेशल ओलंपिक्स नेशनल फ्लोर हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई।

गौरतलब है कि चैंपियनशिप की तैयारी के लिए जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कांप्लेक्स में 24 अक्टूबर से तीन नवंबर तक राज्य स्तरीय चयन शिविर का आयोजन किया गया था। चयन शिविर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को टीम में शामिल किया गया। 

टीम इस प्रकार है : मनीष कुमार, एन साई कृष्णन, अब्दुल तबीज, चिरंजीव दास, रेयान फ्रांसिस, आकाश शर्मा, राहुल कुमार, रोशन कुमार, पंकज कुमार, पी उदय शंकर (सभी पूर्वी सिंहभूम से), भूपिंदर उरांव (रांची)। कोच : राज कुमार सिंह, सहायक कोच : विजय मिश्रा, हिमांशु गिरी। 

chat bot
आपका साथी