राजनीतिक मूल्यों के ह्रास पर चिंता

संवाद सूत्र, मुसाबनी : झारखंड जनतांत्रिक मोर्चा का मुसाबनी प्रखंड सम्मेलन रविवार को सुरदा क्रॉ¨सग स्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 May 2018 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 20 May 2018 06:40 PM (IST)
राजनीतिक मूल्यों के ह्रास पर चिंता
राजनीतिक मूल्यों के ह्रास पर चिंता

संवाद सूत्र, मुसाबनी : झारखंड जनतांत्रिक मोर्चा का मुसाबनी प्रखंड सम्मेलन रविवार को सुरदा क्रॉ¨सग स्थित कार्यालय में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता मोर्चा के वरिष्ठ नेता मलय सरकार ने की। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में संजय बेहरा, मदन मोहन, संगीता कारूवा, बीएन बारीक आदि उपस्थित थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में देश की राजनीति और राजनेताओं का राजनीतिक ¨चतन धारा और मानवीय मूल्यों में भारी गिरावट आई है। जिसके कारण उसका भरपाई करने हेतु झारखंड जनतांत्रिक मोर्चा का गठन किया जा रहा है। जिस प्रकार वर्तमान में राजनीतिक पाíटयां अपने दुकानदारी चला रही है और दबे, कुचले, शोषित, पीड़ित, मजदूर श्रेणी को हमेशा से ही राजनीतिक दृष्टिकोण से छला जा रहा है। उनको राजनीतिक फायदा के लिए इस्तेमाल किया गया है। परंतु उन्हें साथ में लेकर राजनीति नहीं की गई। इस स्थिति में यह दबे कुचले आदमी चाहे वह आदिवासी हो, दलित हो,अल्पसंख्यक हो और चाहे वह आदिम जनजाति हो, सभी को अपना हक अधिकार पाने के लिए अपना हक का झंडा को आगे लाना होगा। इन्हीं उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए झारखंड जनतांत्रिक मोर्चा का गठन किया गया है। नेताओं ने सम्मेलन में देश की वर्तमान परिस्थिति, राष्ट्रीय संस्थाओं के निजीकरण,आíथक असमानताएं, रोजगार विहीन विकास, नियमित रोजगार में प्रतिबंध, काम के ठीकाकरण ,चौतरफा निजी करण, निजी क्षेत्र में आरक्षण के अभाव और इस तरह दलित, आदिवासी ,अनुसूचित जनजातियों शिक्षित युवाओं के बीच बेरोजगारी पर चिंता प्रकट की।

बैठक में मुख्यरूप से मुकेश कर्मकार, सुखलाल हांसदा, रोहन मार्डी, संजय बेहरा, मयूर हांसदा, चक्रो बानरा, राजेश महाली, बिरसा सोय, रवि गुंदवा, अर्जुन पातर, मोहम्मद गुलाम, आकाश मार्डी,सनातन मार्डी, पूनम करवा, कमला करवा, संजू मुनि मार्डी, छवि सरकार, शोभा करुवा, संगीता कारूवा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी