जमशेदपुर से कोलकाता की उड़ान का रास्ता साफ, एयर डेक्कन नहीं, तो दूसरी कंपनी भरेगी उड़ान

जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट में कुछ तकनीकी खामियां थीं। इसकी वजह से उड़ान सेवा शुरू नहीं की जा सकी थी, लेकिन अब उसे दूर कर लिया गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 10 Nov 2018 12:16 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 12:16 PM (IST)
जमशेदपुर से कोलकाता की उड़ान का रास्ता साफ, एयर डेक्कन नहीं, तो दूसरी कंपनी भरेगी उड़ान
जमशेदपुर से कोलकाता की उड़ान का रास्ता साफ, एयर डेक्कन नहीं, तो दूसरी कंपनी भरेगी उड़ान

जमशेदपुर(जासं)। जमशेदपुर से कोलकाता के लिए जल्द उड़ान शुरू होगी। एयर डेक्कन को अल्टीमेटम दिया गया है। अगर वह  तय समय में सेवा शुरू नहीं करेगा तो दूसरी कंपनी को मौका दिया जाएगा।

 केंद्रीय विमानन सचिव आरएन चौबे जमशेदपुर में हैं। इस दौरान उन्होंने सोनारी एयरपोर्ट का निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में सचिव ने कहा कि जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट में कुछ तकनीकी खामियां थीं। इसकी वजह से उड़ान सेवा शुरू नहीं की जा सकी थी, लेकिन अब उसे दूर कर लिया गया है। एयर डेक्कन से बात हो रही है। यदि वह उड़ान के लिए तैयार नहीं होगा, तो दूसरी कंपनी को मौका दिया जाएगा। 

रनवे 19 सीटर प्लेन के लिए ही उपयुक्त

उन्होंने बताया कि यहां का रनवे 19 सीटर प्लेन के लिए ही उपयुक्त है। ऐसे में एयर डेक्कन या एलाइंस एयर के साथ बात कर जल्द ही उड़ान सेवा शुरू करने की संभावना तलाश रहे हैं। उन्होंने बताया कि उड़ान सेवा उपलब्ध कराने वाली एयरलाइंस कंपनियों को सब्सिडी भी दी जाएगी। वैसे उड्डयन मंत्रालय ने एयर डेक्कन को एक माह का अल्टीमेटम दिया है। यदि इस अवधि में एयर डेक्कन हवाई सेवा शुरू नहीं करेगा, तो अन्य कंपनियों से बीडिंग कराया जाएगा। 

धालभूमगढ़ में भी लेंगे जायजा

उन्होंने आश्वस्त किया कि जमशेदपुर से कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव आरएन चौबे ने शुक्रवार देर शाम को सोनारी एयरपोर्ट का मुआयना किया। इस मौके पर सांसद विद्युत वरण महतो, उपायुक्त अमित कुमार, एसएसपी अनूप बिरथरे, टाटा स्टील के वाइस पे्रसिडेंट (कारपोरेट सर्विसेज) सुनील भास्करन भी मौजूद रहे। केंद्रीय सचिव आरएन चौबे आज धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट का निरीक्षण करेंगे। 

chat bot
आपका साथी