Jamshedpur News : झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का पुनर्गठन...भवतारण मंडल बने अध्यक्ष

Jamshedpur News झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद 2005 से बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका झारखंड प्रभा का प्रकाशन कर रहा है। कोरोना के कारण 20192020 और 2021 में पत्रिका का प्रकाशन नहीं हुआ। फिर से इसके प्रकाशन का निर्णय लिया गया।

By Sanam SinghEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 02:53 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 02:53 PM (IST)
Jamshedpur News : झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का पुनर्गठन...भवतारण मंडल बने अध्यक्ष
Potka News : झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद का हुआ पुनर्गठन।

पोटका : रविवार को साहित्य सम्राट बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के जयंती पर  श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम हाता में झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद के सदस्यों, कविओं ,लेखकों,तथा साहित्य संस्कृति प्रेमियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।  अध्यक्षता परिषद के सचिव शंकर चंद्र गोप ने की। बैठक के पूर्व सभी पारिषद के सदस्यों को शंकर चंद्र गोप ने स्वागत किया और बैठक बुलाने का कारण बताया। झारखंड साहित्य संस्कृति परिषद की ओर से 2005 से बहुभाषी साहित्यिक पत्रिका, झारखंड प्रभा का प्रकाशन किया जा रहा था। कोरोना के कारण 2019,2020 और 2021 में पत्रिका का प्रकाशन नहीं हुआ। सभी सदस्यों की सहमति से इस वर्ष दुर्गा पूजा के समय झारखंड प्रभा का 15 वा अंक निकालने का सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया। पत्रिका का प्रकाशन के लिए परिषद का भी पुर्नगठन किया गया।

परिषद का पुनर्गठन

भवतारण मंडल को अध्यक्ष, अमल कुमार दास को उपाध्यक्ष, शंकर चंद्र गोप को सचिव,उज्वल मंडल को सह सचिव,राजकुमार साहू को कोषाध्यक्ष, कृष्ण कांत मंडल को अंकेक्षक, सुनील कुमार दे को संपादक,आनंद साहू और सुदीप मुखर्जी को सह संपादक चुना गया। इसके अलावे संरक्षक के रूप में रघुनंदन बनर्जी, मेनका सरदार,कपिल हुई,कृष्ण गोप,जयदेव मुखर्जी,सुधांशु मिश्र को रखा गया।इसके अलावे अशोक भट्टाचार्य, बीरेन पाल, अजित सरदार,बिस्वामित्र खंडायत, बबलू दास, करुणामय मंडल,बीरेंद्र सिंह,राजीव लोचन महतो,दिनेश सरदार,युधिष्ठिर सरदार,मोहितोष मंडल, को सलाहकार के रूप में चुना गया।इसके अलावे सदश्य के रूप में देवरंजन मंडल,चंचल हालदार,शक्ति शेखर रजक,मिथुन साहू,निशित कुमार दास,अरुण कुमार महतो,महेश बियानी,स्वपन कुमार मंडल,मोनी पाल, हेम चंद्र पात्र, अमल बिस्वास,सहदेब मंडल, बीथिका मंडल,नारायण चटर्जी,मधु सूदन भट्टाचार्य, यादवेन्द्र भट्टाचार्य, दुलाल दास,बिनोद ज्योतिषी, गोपाल सरकार,संजीत अधिकारी, मनोज पटनायक,माणिक लाल महतो,श्रीनिवास मंडल,तपन मंडल,शिशिर मंडल,अलोक पाल, हरगौरी महतो,मुकुल मंडल,तोड़ित मंडल आदि को रखा गया है।पत्रिका का विमोचन महालया के दिन किया जाएगा।सभी सदस्यों और साहित्यकारों से अनुरोध किया जा रहा कि अपनी मौलिक और अप्रकाशित रचनाएं 24 जुलाई तक बंगला,हिंदी और अंग्रेजी भाषा मे भेजने की कृपा करें।परिषद की अगली बैठक 24 जुलाई को पूर्वाह्न 9 बजे माताजी आश्रम में होगी। बैठक के अंत में दुलाल मुखर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक का संचालन सुनील कुमार दे ने किया।

बैठक में इन लोगों की थी उपस्थिति

बैठक में सुनील कुमार दे,शंकर चंद्र गोप,भबतारण मंडल,राजकुमार साहू,विश्वामित्र खंडायत,विकास चंद्र भकत, शलमा हांसदा,जय हरि सिंह मुंडा, कृष्ण गोप,देव रंजन मंडल,चंचल हालदार,मृणाल कांति पाल, अमल कुमार दास,शक्ति शेखर रजक,मिथुन साहू,आनंद साहू,दिनेश सरदार,युधिष्ठिर सरदार,जयदेव मुखर्जी, निशित कुमार दास,कृष्ण पद मंडल,अरुण कुमार महतो,डॉ राजीव लोचन महतो,महेश बियानी,बीरेंद्र कुमार सिंह,स्वपन कुमार मंडल,जनमेजय सरदार,देबेन्द्र सरदार,हेम चंद्र पात्र आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी