झारखंड सिने अवार्ड समारोह में होगा आदिवासी मिस इंडिया का चयन

लौहनगरी में 11वीं संताली एवं क्षेत्रीय फिल्म महोत्सव व झारखंड सिने अवार्ड 2020 के साथ चौथा इंडिजीनस मिस इंडिया का आयोजन 11 अप्रैल को होगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Mar 2020 09:10 AM (IST) Updated:Thu, 05 Mar 2020 09:10 AM (IST)
झारखंड सिने अवार्ड समारोह में होगा आदिवासी मिस इंडिया का चयन
झारखंड सिने अवार्ड समारोह में होगा आदिवासी मिस इंडिया का चयन

जासं, जमशेदपुर : लौहनगरी में 11वीं संताली एवं क्षेत्रीय फिल्म महोत्सव व झारखंड सिने अवार्ड 2020 के साथ चौथा इंडिजीनस मिस इंडिया का आयोजन 11 अप्रैल को होगा।

बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होने वाले समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी महोत्सव के आयोजक अखिल भारतीय संथाली फिल्म एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश हांसदा ने दी। बुधवार को सर्किट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन समारोह चार अप्रैल को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में भव्य तरीके से होगा। फिल्मों की जूरी स्क्रीनिंग सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सेंटर में चार अप्रैल से होगा। वहीं आठ से दस अप्रैल तक मिस इंडिया का प्रारंभिक राउंड का आयोजन होगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश हासदा ने बताया कि गोपाल मैदान में संताली एवं क्षेत्रीय फिल्म महोत्सव व झारखंड सिने अवार्ड 2020 के साथ इंडिजीनस मिस इंडिया का चयन भी 11 अप्रैल को किया जाएगा। इसके साथ ही पूर्व की भाति इस बार भी समाज के बुद्धिजीवियों एवं कला संस्कृति से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

क्षेत्रिय फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए संज्ञान लें मुख्यमंत्री : रमेश

रमेश हांसदा ने पत्रकारों को बताया कि एसोसिएशन के प्रयास से झारखंड सरकार ने फिल्म पॉलिसी बना कर संताली सहित झारखंड की क्षेत्रीय भाषाओं की फिल्मों को अनुदान देने का निर्णय लिया था, इसके लिए क्षेत्रीय भाषाओं की दस फिल्मो का मूल्याकन किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य की नई सरकार ने अभी तक अनुदान नहीं दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस पर संज्ञान लेने की अपील की। संवाददाता सम्मेलन में भूआ हासदा, सुरेंद्र टुडू, दशरथ हासदा, सागेन हासदा, पीतांबर हासदा, दिनेश हासदा, बापी मुर्मू, साहिल हासदा, गंगा रानी, ममता हासदा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी