Lockdown India शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई, पहले दिन केयू के 500 छात्रों ने खोला लिंक Jamshedpur News

घर बैठे छात्र मोबाइल के माध्यम से विभिन्न विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों ने कहा कि यह अच्छा प्रयास है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 07:35 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2020 07:35 PM (IST)
Lockdown India  शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई, पहले दिन केयू के 500 छात्रों ने खोला लिंक Jamshedpur News
Lockdown India शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई, पहले दिन केयू के 500 छात्रों ने खोला लिंक Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। झारखंड में ऑनलाइन क्लास प्रारंभ करने वाला कोल्हान विश्वविद्यालय पहला विश्वविद्यालय बन गया है। गुरुवार की शाम को केयू की वेबसाइट में लिंक अपलोड करने के बाद इसे शुक्रवार तक 500 से अधिक छात्रों ने देखा है।

इसके माध्यम से विभिन्न कॉलेजों के छात्रों ने ऑनलाइन पढ़ाई प्रारंभ कर दी है। घर बैठे छात्र मोबाइल के माध्यम से विभिन्न विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों ने कहा कि यह अच्छा प्रयास है, इससे विश्वविद्यालय तथा छात्रों को आने वाले दिनों में फायदा होगा। छात्रों ने मांग की है कि इसमें लगातार पाठ्यक्रमों को अपलोड किया जाये।

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर डॉ. शुक्ला माहांती ने कहा कि रोजान इसमें पाठ्यक्रम से संबंधित अपलोड़ किए जा रहे हैं। छात्र घर बैठे अपनी पढ़ाई करें और कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही सतर्कता जंग में साथ दें। विश्वविद्यालय के अधिकारी घर से कार्यो का निष्पादन कर रहे हैं। 

छात्रों को भा रही ऑनलाइन पढ़ाई

ऑनलाइन पढ़ाई का तरीका काफी अच्छा है। घर बैठे छात्रों को पढऩे का मौका मिल रहा है। समय का भी सदुपयोग हो रहा है। इस बहाने कम से कम हम देश की सेवा करने का भी मौका मिला है। 

टुटुन, डिमना बस्ती।

विश्वविद्यालय को इस सोच के लिए बधाई। यह कार्य पहले ही हो जाना चाहिए था। खैर देर आये पर दुरुस्त आये। हम जैसे छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास का मंच रामवाण साबित होगा।

मुकेश प्रसाद, मानगो।

ग्रामीण क्षेत्र में मोबाइल से पढ़ाई करने का मौका हमें मिला है। इसके लिए विश्वविद्यालय को धन्यवाद। सभी छात्रों को इसका लाभ लेना चाहिए। आजकल सभी छात्रों के पास 4जी मोबाइल है।

विशाल गोप, पटमदा। 

ऑनलाइन क्लास की प्रशंसा की जानी चाहिए, यह छात्र हित का मामला है। कुछ तकनीकी दिक्कतें है। हालांकि विश्वविद्यालय इसे दूर करने का प्रयास कर रहा है। यह क्लास सत्र नियमित करने का एक माध्यम बनेगा। 

सागर ओझा, सोशल मीडिया प्रभारी, अभाविप, जमशेदपुर। 

chat bot
आपका साथी