Lockdown : जमशेदपुर में लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने वाले 57 लोगों पर एफआइआर Jamshedpur News

कोरोना लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर शहर के विभिन्न थानों में लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लॉकडाउन के मामलों में 57 लोगों को नामजद किया गया है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 11:18 PM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 11:18 PM (IST)
Lockdown :  जमशेदपुर में लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने वाले 57 लोगों पर एफआइआर Jamshedpur News
Lockdown : जमशेदपुर में लॉकडाउन के दौरान बाहर निकलने वाले 57 लोगों पर एफआइआर Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। कोरोना लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर शहर के विभिन्न थानों में लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लॉकडाउन के मामलों में 57 लोगों को नामजद किया गया है। इन लोगों को पुलिस पकड़ कर थाने लाई और कुछ देर बाद पीआर बांड पर छोड़ दिया।

उलीडीह थाने में 9, मानगो थाने में 8, साकची थाने में 26, टेल्को थाने में चार और आजाद नगर थाने में 10 लोग पकड़े गए हैं। शनिवार की सुबह लॉकडाउन के बावजूद काफी लोग सड़क पर उतरे। कोई खरीदारी के लिए उतरा था तो कोई तफरीह के लिए। यही नहीं सुबह मॉॢनंग वॉक पर भी लोग निकले। पुलिस ने भी सख्ती की और इनमें से 57 लोगों को पकड़ा। उलीडीह पुलिस ने सुबह से ही चेङ्क्षकग लगा दी थी। यहां सुबह सड़क पर निकले शंकोसाई के सनातन गोराई, बारीडीह के संतोष कुमार, कालिका नगर के राकेश प्रसाद, दाईगुट्टू के विनोद ङ्क्षसह, उलीडीह की तनिक कुजूर, आजाद नगर के मोहम्मद इकबाल, जवाहर नगर के अब्दुल वाहिद, एमजीएम थाना क्षेत्र के न्यू ग्रीन सिटी के अमरेंद्र कुमार और सागर ठाकुर को लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में पकड़ा गया। इनमें से कई लोग मॉॢनंग वॉक कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें समझाया कि वह माॢनंग वाक ना करें। शहर की आबोहवा खराब है। यह लोग मास्क भी नहीं लगाए हुए थे।

इन सब को पकड़कर ओलीडीह थाने लाया गया और बाद में कड़ी हिदायत देने के बाद छोड़ा गया। आजाद नगर थाने में दोपहर से लेकर शाम तक 10 लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने में पकड़े गए। इसके बाद दोपहर में काफी लोग सड़क पर थे। शाम को भी काफी लोग सड़क पर आवाजाही कर रहे थे। पुलिस ने शहर में सुबह तो थोड़ी सख्ती दिखाई। लेकिन दोपहर में ज्यादा कडाई नजर नहीं आई। यही नहीं मानगो के गांधी मैदान में सब्जी बाजार में लोग शारीरिक दूरी का ख्याल नहीं रख रहे हैं।

chat bot
आपका साथी