जागरण सिटी कवर स्टोरी : अंतिम क्षणों में ओडिशा ने जमशेदपुर एफसी के जबड़े से छीनी जीत

मॉरिसियो ने लगातार दूसरी बार कलिग की सेना को हार से बचाया जेएफसी की ओर से वाल्सकिस ने 12 व टीपी रेहनेश ने 74वें मिनट में दागे गोल।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 07:00 AM (IST)
जागरण सिटी कवर स्टोरी : अंतिम क्षणों में ओडिशा ने जमशेदपुर एफसी के जबड़े से छीनी जीत
जागरण सिटी कवर स्टोरी : अंतिम क्षणों में ओडिशा ने जमशेदपुर एफसी के जबड़े से छीनी जीत

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : एक बार फिर किस्मत मेन आफ स्टील को दगा दे गई। गोवा में खेले गए इंडियन सुपर लीग के एक मुकाबले में दो गोल से पिछड़ने के बाद डिएगो मॉरिसियो के शानदार दो गोल की बदौलत ओडिशा एफसी ने जमशेदपुर एफसी को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। हालांकि जमशेदपुर एफसी के साथ-साथ ओडिशा एफसी के लिए यह संतोष की बात रही कि दोनों ने अंक का दीदार कर लिया। दोनों को एक-एक अंक से ही संतोष करना पड़ा।

जमशेदपुर ने पहले ही हाफ में फॉरवर्ड नेरिजुस वाल्सकिस के दो गोल के दम पर 2-0 की बढ़त बना ली थी। लेकिन दूसरे हाफ के अंतिम मिनटों में ओडिशा एफसी ने मॉरिसियो के दो गोल के सहारे मुकाबला ड्रॉ करा दिया। दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला ड्रॉ है क्योंकि दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला हार चुकी थी।

मैच में दो बदलाव के साथ उतरी जमशेदपुर की किस्मत 11वें मिनट में ही उसके लिए मौका लेकर आया, जब ओडिशा के गौरव बोरा का हैंड पेनाल्टी एरिया में बॉल से टच हो गया और रेफरी ने जमशेदपुर को पेनाल्टी दे दिया। वाल्सकिस ने 12वें मिनट में इस पेनाल्टी को गोल में तब्दील करके जमशेदपुर को 1-0 की बढ़त दिला दी। वाल्सकिस का सीजन का यह दूसरा गोल है। पहला गोल दागने के बाद वाल्सकिस यहीं नहीं रूके उन्होंने 27वें मिनट में शुभम सारंगी की गलती और ओडिशा की कमजोर डिफेंस का फायदा उठाकर एक और शानदार गोल कर दिया तथा जमशेदपुर को मुकाबले में 2-0 से आगे कर दिया।

40वें मिनट में ओडिशा के मार्सिलिन्हो ने मिडफील्ड से एक लंबा शॉट लगाया, लेकिन उनका यह शॉट सीधे गोलकीपर के दस्तानों जा समाया। जमशेदपुर एफसी ने इसके बाद 2-0 की बढ़त को कायम रखते हुए पहले हाफ की समाप्ति की।दूसरे हाफ में 49वें मिनट में ओडिशा के मिडफील्डर कोले एलेक्जेंडर को येलो कार्ड दिखाया गया। 53वें मिनट में ओडिशा के पास सीजन का पहला गोल करने का बड़ा मौका आया। लेकिन मैनुएल ओनवू द्वारा बॉक्स के अंदर से लगाया गया शॉट वाइड चला गया।

सात मिनट बाद ही स्टीवन टेलर के शॉट को जमशेदपुर के गोलकीपर ने शानदार तरीके से सेव कर लिया। 74वें मिनट बाद ही जमशेदपुर के गोलकीपर रेहनेश पराम्बा को रेड कार्ड दिखाया गया।

रेहनेश के बाहर जाने से जमशेदपुर ने जैकीचंद सिंह को बाहर करके पवन को अंदर बुलाया।

ओडिशा ने इसका फायदा उस समय उठाया जब उसके ब्राजीलियन फॉरवर्ड डिएगो मॉरिसियो ने 77वें मिनट में गोल करके ओडिशा का खाता खोला। मॉरिसियो ने ओडिशा के सीजन का पहला गोल कार्नर के पास जैकब ट्रेट के असिस्ट पर किया। ओडिशा ने इसके बाद बराबरी का गोल दागने के लिए अपना आक्रमण तेज कर दिया। अंतिम मिनटों में उसके दो खिलाड़ियों को येलो कार्ड मिला और मुकाबला इंजुरी टाइम में चला गया और ओडिशा वहां एक गोल से पीछे थी। लेकिन मॉरिसियो ने तभी एक और शानदार गोल करके ओडिशा को लगातार दूसरी हार से बचा लिया और जमशेदपुर को सीजन की पहली जीत दर्ज करने से महरूम कर दिया।

chat bot
आपका साथी