जमशेदपुर जिला बार एसोस‍िएशन चुनाव : मतगणना शुरू; देर शाम तक आएंगे परिणाम Jamshedpur News

जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इसी के साथ प्रत्‍याशियों की धुकधुकी बढ़ गई है। परिणाम देर शाम तक आने के आसार हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 01:04 PM (IST) Updated:Sat, 08 Feb 2020 01:24 PM (IST)
जमशेदपुर जिला बार एसोस‍िएशन चुनाव : मतगणना शुरू; देर शाम तक आएंगे परिणाम Jamshedpur News
जमशेदपुर जिला बार एसोस‍िएशन चुनाव : मतगणना शुरू; देर शाम तक आएंगे परिणाम Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। Jamshedpur District Bar Association Chunav जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। इसी के साथ प्रत्‍याशियों की धुकधुकी बढ़ गई है। मतगणना की प्रकिया शनिवार सुबह शुरू हुई।  सबसे पहले मतपत्रों के बंडल बनाने का काम हुआ। कार्यका‍रिणी के 9 सदस्यों के लिए गिनती पहले होगी। इसके बाद पदाधिकारियों  की गिनती होगी। देर शाम तक परिणाम आने शुरू होंगे।

चुनाव में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवार और उनके समर्थकों में परिणाम जानने  को उतसाहित नजर आ रहे हैं। बार एसोसिएशन के 16 पदों के लिए शुकवार को मतदान हुआ था। चुनाव में  81 प्रत्‍याशियों की तकदीर दांव पर है। अध्यक्ष पद के लिए पांच, उपाध्यक्ष को पांच, महासचिव पद के लिए सात, संयुक्त सचिव के दो पद के लिए 22, कोषाध्यक्ष,  सहायक कोषाध्यक्ष को एक-एक और नौ कार्यकारिणी समिति सदस्य को 34 उम्मीदवार है। आठ महिला उम्मीदवार भी चुनाव में किस्मत अजमा रही है।

किस पद के लिए कौन उम्मीदवार

अध्यक्ष : रतिंद्रनाथ दास, रामजीत पांडेय, लाला अजीत कुमर अंबष्टा, युधिष्ठिर महतो और दूधनाथ प्रसाद उपाध्यक्ष : संतोष महतो, सुधीर कुमार प्रजापति, रविशंकर त्रिपाठी, मो. कासिम और बलाई पंडा। महासचिव : अनिल तिवारी, संतोष पांडेय, त्रिलोकीनाथ ओझा, कुमार राजेश रंजन, अजय कुमार सिंह राठौर और संजीव रंजन बारियार। संयुक्त सचिव : संजय कुमार सिंह, नवल किशोर, अक्षय कुमार झा, अनुराधा चौधरी, बसंत कुमार मिश्रा, दिलीप महतो, जनमय कुमार सिंह, कंचन कुमार मिश्रा, महेश कुमार, जाहिद इकबाल, मुकेश कुमार सिन्हा, पवन कुमार तिवारी, पवन कुमार, राजहंस तिवारी, प्रकाश भक्ति, सुब्रत कुमार मंडल, श्रीराम सरोज, संजय कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, विनिता कालिंदी, रुपेश कुमार सिन्हा और अभिषेक कुमार झा। कोषाध्यक्ष : दिव्येंदु मंडल, अजय भुइंया, जयंतो डे और राजीव सैनी। सहायक कोषाध्यक्ष : लाल्टू चंद्रा, जयप्रकाश भक्त, हरिवंश दास, दीपक कुमार सिंह। कार्यकारिणी सदस्य : गौरव कुमार पाठक, अभिषेक दास, अभय कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, अनंत गोप, अनिल शर्मा, अनिल दास, बेबी कुमारी, विशंभर साहू, भगवती सिंह, विनोद कुमार सिंह, विभाष कुमार चौधरी, चरणजीत सिंह, हरिकृष्ण सिंह, खोगेन चंद्र महतो, कुमारी ममता सिंह, लखन लाल, मनोज कुमार, मनप्रीत सिंह, अरशद अंसारी, अफताब आलम खान, नलिता कुमार उर्फ बबली, नटवर लाल, पुष्पा कुमारी, राहुल राय, रीना कुमारी, रविशंकर ठाकुर, राजेश कुमार, राजेश कुमार, रेखा कुमारी सिंह, संजय कुमार राय, संजीत कुमार गुप्ता, संतोष कुमार पांडेय और शमशाद आलम।
chat bot
आपका साथी