Jamshedpur Corona Update: यहां जारी है कोरोना से मौत का सिलसिला, 542 मिले नए संक्रमित

कोरोना की तीसरी लहर में नए मरीजों के मिलने के साथ मौतों का सिलसिला भी जारी है। झारखंड के जमशेदपुर में दो मौतों के साथ 542 मिले नए संक्रमित मिले हैं। डाॅक्टरों का कहना है कि लोगों को अब भी सावधान रहने की जरूरत है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 19 Jan 2022 07:14 PM (IST) Updated:Wed, 19 Jan 2022 07:14 PM (IST)
Jamshedpur Corona Update: यहां जारी है कोरोना से मौत का सिलसिला, 542 मिले नए संक्रमित
पूर्वी सिंहभूम जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हजार 51 हो गई है।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोरोना से मौत का सिलसिला जारी है। हालांकि, मरीजों की संख्या में थोड़ी कमी जरूर आई है। टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में फिर दो मरीजों की मौत हुई। इसमें सोनारी निवासी पुरुष (48) व बिष्टुपुर निवासी पुरुष (84) शामिल हैं। दोनों कोरोना के अलावा अन्य बीमारी से भी ग्रस्त थे। जिले में मृतकों की संख्या बढ़कर एक हजार 98 हो गई है। वहीं, मंगलवार को कुल छह हजार 773 लोगों की जांच हुई। इसमें 542 लोग संक्रमित मिले। संक्रमितों में आठ डाक्टर व 21 परिवार के पूरे सदस्य शामिल हैं। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 64 हजार 51 हो गई है।

आठ हजार से अधिक लोगों का लिया गया नमूना

पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंडों से मंगलवार को कुल आठ हजार 206 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट गुरुवार तक आने की उम्मीद है। जिले में अभी तक कुल 21 लाख 47 हजार 909 लोगों की जांच हो चुकी है। 1081 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटेशहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में भर्ती कुल एक हजार 81 मरीज मंगलवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में अभी तक कुल 56 हजार 778 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 89.01 प्रतिशत है।तीन हजार से अधिक लोगों ने ली वैक्सीन की पहली डोज

पूर्वी सिंहभूम जिले में मंगलवार को तीन हजार 293 लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज ली। वहीं, दो हजार 151 लोगों ने दूसरी डोज ली। जिले में अभी तक कुल 15 लाख 17 हजार 599 लोगों ने पहली डोज ली है। वहीं, दस लाख 37 हजार 844 लोगों ने दूसरी डोज ली है।

किस क्षेत्र में मिले कितने मरीज क्षेत्र : मरीज साकची : 41 टेल्को : 74 परसुडीह : 26 बिरसानगर : 07 बागबेड़ा : 10 गोलमुरी : 11 पोटका : 08 कदमा : 58 सोनारी : 29 अज्ञात : 48 सिदगोड़ा : 13 बारीडीह : 26 बर्मामाइंस : 04 मानगो : 44 सीतारामडेरा : 02 बिष्टुपुर : 19 मुसाबनी : 06 जुगसलाई : 06 घाटशिला : 97 चाकुलिया : 11 धालभूमगढ़ : 01 सुंदरनगर : 01

कुल : 542

chat bot
आपका साथी