Indian Railways, IRCTC: झारखंड के टाटानगर से गुजरनेवाली ये चार ट्रेनें चल रही हैं विलंब से

दक्षिण बिहार विशेष किराया स्पेशल ट्रेन नौ मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम सवा छह बजे के बजाए छह बज 24 मिनट पर आने की संभावना है। जबकि नई दिल्ली से चलकर पुरी को जाने वाली पुरुषोत्तम सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन देरी से चल रही है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 11:36 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 11:36 AM (IST)
Indian Railways, IRCTC: झारखंड के टाटानगर से गुजरनेवाली ये चार ट्रेनें चल रही हैं विलंब से
झारखंड के टाटानगर से गुजरनेवाली ट्रेनों की लेटेस्ट अपडेट।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : दक्षिण- पूर्व जोन के चक्रधरपुर मंडल में टाटानगर सबसे व्यस्तम स्टेशनों में से एक है। इस स्टेशन से हर दिन हावड़ा से मुंबई और पुरी से नई दिल्ली की 25 से 30 ट्रेनों की आवाजाही होती है। शुक्रवार को यहां से गुजरने वाली चार ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही है। विलंब से चलने वाली पहली ट्रेन है बड़बिल से चलकर टाटानगर को आने वाली 58104 बड़बिल टाटा पैसेंजर अपने निर्धारित समय से 21 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 10 मिनट के बजाए 10 बजकर 31 मिनट पर टाटानगर पहुंचने की संभावना है।

वहीं, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल से चलकर हावड़ा को जाने वाली 02095 हावड़ा वातानुकूलित दुरंतो विशेष ट्रेन अपने निर्धारित समय से 29 मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम सवा चार बजे के बजाए चार बजकर 44 मिनट पर पहुंचने की संभावना है। इसके अलावा दुर्ग से चलकर भाया टाटानगर होते हुए राजेंद्र नगर टर्मिनल को जाने वाली 03287 दक्षिण बिहार विशेष किराया स्पेशल ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से नौ मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम सवा छह बजे के बजाए छह बज 24 मिनट पर आने की संभावना है। जबकि नई दिल्ली से चलकर पुरी को जाने वाली 02802 पुरुषोत्तम सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से छह मिनट की देरी से चल रही है। अब यह ट्रेन शाम आठ बजे के बजाए आठ बजकर छह मिनट पर आने की संभावना है।

पटना-टाटा चलेगी वन-वे स्पेशल

छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में उमड़ी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने 08112 पटना से टाटा के लिए वन-वे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ये ट्रेन 15 नवंबर को पटना से दोपहर तीन बजकर 15 मिनट पर रवाना होगी। यह ट्रेन राजेंद्र नगर, पटना साहेब, फतुहा, खुशरूपुर, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हाथीदह, किऊल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, विद्यासागर, जामताड़ा, चितरंजन, धनबाद, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, पुरुलिया से होते हुए दूसरे दिन सुबह पांच बजे टाटानगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच रहेंगे। इसमें नौ साधारण श्रेणी के व नौ स्लीपर कोच शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी