बड़े धोखे हैं इस राह में... प्यार किसी से, शादी किसी और से

प्यार में धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं। इस वजह से खुदकशी की घटनाएं भी बढ़ी है। मारपीट की घटनाएं भी प्रेम संबंधों में खटास के कारण हो रही हैं।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 09 Dec 2018 06:39 PM (IST) Updated:Sun, 09 Dec 2018 06:39 PM (IST)
बड़े धोखे हैं इस राह में... प्यार किसी से, शादी किसी और से
बड़े धोखे हैं इस राह में... प्यार किसी से, शादी किसी और से

जमशेदपुर,जेएनएन। प्यार किसी से, शादी किसी और से। पूर्वी सिंहभूम में प्यार में धोखा के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। धोखे की वजह से कमजोर दिलवाले मौत को गले लगा ले रहे हैं तो कोई मारपीट पर उतारू हो जा रहा है। सबक सिखाने की हिम्मत रखनेवाली युवतियां पुलिस तक पहुंच रही हैं। हालांकि, ऐसे मामले कम हैं।

अब इस मामले को ही लें। आरोप है कि प्रेमिका को शादी का झांसा देकर तीन वर्षों तक प्रेमी शारीरिक शोषण करता रहा और बाद में शादी किसी दूसरी युवती से रचा ली। घटना जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र की है। प्रेमिका ने बारीगोड़ा निवासी प्रेमी विष्णु कुमार के खिलाफ परसुडीह थाना में शनिवार को शिकायत दर्ज कराया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

धोखे में रखकर दूसरे से शादी

प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पहले उसका परिचय विष्णु से हुआ था। मेल-जोल बढ़ा। प्यार परवान चढ़ा। शादी की बात कहकर उससे शारीरिक संबंध बनाया। जब  शादी का दबाव बनाती थी तो वह शादी को टाल जाता था। बाद में उसे जानकारी हुई कि धोखे में रखकर उसने विवाह भी कर लिया।

प्यार में मिला धोखा तो छात्रा ने दे दी जान

पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 14 वर्षीय लड़की को प्यार में धोखा मिलने से उसने अपनी जान दे दी। सात दिसंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने घर की छत में लगी कुंडी में गमछा के सहारे फांसी लगा ली। मां ने सुबह जब नाश्ते के लिए आवाज लगाई तो उसके कमरे से उन्हें कोई संकेत नहीं मिले। मां ने देखा कि सामने वाले कमरे का दरवाजा बंद है। शोरगुल करने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो उनकी बेटी फंदे से झूल रही थी।  इसके बाद आस-पास के लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने एसबेस्टर की छत तोड़कर फंदे से उसे नीचे उतरा। मृतका जामिनी कांत महतो उच्च विद्यालय की दसवीं की छात्रा थी। 

सुसाइड नोट से खुले राज

लड़की के किताब से सुसाइड नोट मिला जिसमें खुदकुशी जैसा कदम उठाने का कारण बताया गया था। वह टयूशन टीचर से प्यार करती थी। टीचर ने उसका शादी करने का वादा कर दैहिक शोषण भी किया। बाद में वह मुकर गया। खुदकशी करने से पहले टरीचर से उसकी मोबाइल पर बात हुई थी। इस संबंध में सुसाइड नोट को आधार बनाकर मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने आरोपी टयूशन टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्रेमिका को दूसरे युवक संग देख पिटाई 

जमशेदपुर के जुबिली पार्क में उस समय पिछले दिनों हंगामा मच गया जब एक युवक एक युवती को पीटने लगा। बवाल होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूछताछ में सामने आया कि युवक जिस युवती को पीट रहा था वह उसकी प्रेमिका है। वह अपनी प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखा तो आपा खो बैठा। प्रेमिका और मारपीट करने वाले युवक को पुलिस थाना ले गई। प्रेमिका ने बताया कि यह आपसी मामला है। उसके पास अभी समय नहीं है। उसे प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होना है। केस नहीं करना चाहती है। युवती साकची की एक कॉलेज की छात्रा थी। वह बहरागोड़ा की रहने वाली थी जबकि मारपीट करने वाला युवक चांडिल का निवासी था। 

chat bot
आपका साथी