जमशेदपुर में हैं तो अपने सामान का रखें खास ख्याल, यहां पुलिस से नहीं डरते चोर

जमशेदपुर शहर में एक बार फिर चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं। लगातार चोरी को अंजाम दे रहे हैं। गिरोह ने स्कूल और दो घरों को निशाना बनाया। चार बाइक भी अलग-अलग स्थानों से एक जून को चुरा ले गए। पुलिस की कार्रवाई प्राथमिकी दर्ज किए तक सीमित रह गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 05:10 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 08:53 PM (IST)
जमशेदपुर में हैं तो अपने सामान का रखें खास ख्याल, यहां पुलिस से नहीं डरते चोर
Jamshedpur Crime: जमशेदपुर शहर में चोर की घटनाएं बढ गइ हैं।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के जमशेदपुर शहर में एक बार फिर चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं। लगातार चोरी को अंजाम दे रहे हैं। गिरोह ने स्कूल और दो घरों को निशाना बनाया। चार बाइक भी अलग-अलग स्थानों से एक जून को चुरा ले गए। पुलिस की कार्रवाई प्राथमिकी दर्ज किए तक सीमित रह गई।

पटमदा के बामनी उत्क्रमित मध्य विद्यालय का ताला तोड़ चोरों ने चावल, बच्चों की खेल सामग्री, वाद्ययंत्र, बिजली स्टेबलाइजर चुरा लिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मानगाे डिमना रोड निवासी विनय कुमार पांडेय की शिकायत पर पटमदा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एक जून को भाजपा नेता अप्पा राव की गोलमुरी टिनप्लेट चौक के सामने जनरल स्टोर में चोरी की घटना हुई थी।

दो थाना इलाके में भी चोरी

आजादनगर थाना क्षेत्र रोड नंबर एक वेस्ट गोलघर के पास मो. अफजल की फर्नीचर दुकान में घुसकर चोरों ने 50 हजार मूल्य का सामान चुरा लिया। इस मामले में आजादनगर थाना में सिकंदर, बिट्टू अंसारी, मो. चांद उर्फ नौशाद अख्तर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपित कदमा शास्त्रीनगर ब्लाक संख्या दो के निवासी है। पुलिस ने मामले में बिट्टू अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसे पास से एक पेपर मशीन और एक कटर मशीन बरामद किया गया। अन्य आरोपितों की तलाश पुलिस कर रही है। मानगो थाना क्षेत्र गुरुद्वारा रोड में मनोज किराना स्टोर के संचालक ऋषि कुमार की घर में घुसकर अज्ञात ने नगद समेत अन्य सामान चुरा लिया। उलीडीह थाना क्षेत्र डिमना बस्ती साधु कालाेनी निवासी परितोष प्रधान की घर में घुसकर चोर ने लैपटॉप चुरा लिया।

यहां भी बइक की चोरी

परसुडीह थाना क्षेत्र हलुदबनी सिद्धार्थ अपार्टमेंट निवासी संतोष राय के घर के सामने से अज्ञात ने बाइक चुरा ली। परसुडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र एलआइसी बिल्डिंग पार्किग स्टैंड से बागबेड़ा हरहरगुट्टू निवासी नागेंद्र बच्चन की बाइक की चोरी एक जून को हो गई। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र पदमा रोड निवासी विनोद मुखी की बाइक टिनप्लेट टाउन सर्विस के सामने से और कदमा कागलनगर रोड एफ रोड से एक व्यक्ति की बाइक दो जून को चोरी हो गई।

chat bot
आपका साथी