बिष्टुपुर राम मंदिर में टीम दुर्गा का क्लीन स्वीप Jamshedpur News

बिष्टुपुर राम मंदिर की कार्यकारिणी समिति के चुनाव में रविवार की देर घोषित परिणामों में टीम वीडी गोपालकृष्णा व दुर्गा प्रसाद शर्मा की टीम एक पद को छोड़कर सभी पदों पर विजयी घोषित हुई।

By Edited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 09:00 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 05:30 PM (IST)
बिष्टुपुर राम मंदिर में टीम दुर्गा का क्लीन स्वीप Jamshedpur News
बिष्टुपुर राम मंदिर में टीम दुर्गा का क्लीन स्वीप Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। बिष्टुपुर राम मंदिर की कार्यकारिणी समिति के चुनाव में रविवार की देर घोषित परिणामों में टीम वीडी गोपालकृष्णा व दुर्गा प्रसाद शर्मा की टीम एक पद को छोड़कर सभी पदों पर विजयी घोषित हुई।

शंकर राव की टीम की ओर से मात्र एक प्रत्याशी सहायक पद पर जीतने में कामयाब रहा। इस चुनाव में टीम दुर्गा के सामने टीम शंकर व टीम जी गोपालकृष्णा की टीम कहीं पर भी टिक नहीं पाई। घोषणा के अनुसार अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जुस्को श्रमिक यूनियन का महासचिव वीडी गोपालकृष्णा ने टीम शंकर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को हराया। वीडी गोपालकृष्णा को 352 और के पांडूरंगा राव को 242 मत प्राप्त हुए। डिप्टी प्रेसीडेंट के पद पर ए वेंकटेश्वर राव विजयी घोषित हुए। उन्हें कुल 326 मत प्राप्त हुए।

इस चुनाव में सबकी नजरें महासचिव पद पर थी। इसमें शंकर राव का सीधा मुकाबला एसवी दुर्गा प्रसाद से था। इसमें दुर्गा प्रसाद शर्मा ने सीएच शंकर राव को 15 मतों से हराया। इस पद के लिए शंकर राव की मांग पर रिकाउंटिंग भी की गई। लेकिन मत वहीं रहा। इससे पूर्व मतदान सुबह आठ बजे राम मंदिर के हॉल में प्रारंभ हुई। इसमें कुल 750 सदस्यों ने मतदान किया। रात 9 बजे से काउंटिंग प्रारंभ हुई। यह प्रक्रिया निर्वाचन पदाधिकारी टी आदिनारायण, के वेणुगोपाल, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ए भास्कर राव, दंडाधिकारी डीके पांडेय की देखरेख में संपन्न कराई गई। रात के 12 बजे तक उपाध्यक्ष एवं कमेटी मेंबर के सदस्यों की गिनती जारी थी।

अध्यक्ष -पद : 01

वीडी गोपालकृष्णा -352 (टीम दुर्गा, जीते)

के पांडूरंगा राव - 242 (टीम शंकर)

वाई ईश्वर राव - 135 (टीम गोपालकृष्णा)

डिप्टी प्रेसीडेंट- पद 01

ए वेंकटेश्वर राव - 326 (टीम दुर्गा, जीते)

वाई वी राजशेखर - 242 (टीम शंकर)

एनवीआर मूर्ति - 148 (टीम जी गोपालकृष्णा)

उपाध्यक्ष - पद : 03

सीएच रमणा - (टीम दुर्गा,जीते)

जम्मी भास्कर - (टीम दुर्गा, जीते)

वाई श्रीनिवास राव - (टीम दुर्गा, जीते)

महासचिव - पद : 01

एसवी दुर्गा प्रसाद शर्मा - 328 (टीम दुर्गा, जीते)

सीएच शंकर राव - 313 (टीम शंकर)

जी गोपाल कृष्णा -92 (टीम जी गोपालकृष्णा)

संयुक्त सचिव - पद : 03

पी प्रभाकर राव - 356 (टीम दुर्गा, जीते)

के गंगा मोहन - 328 (टीम दुर्गा, जीते)

एम महेश कुमार - 329 (टीम दुर्गा, जीते)

सहायक सचिव - पद : 04

पी एन गोखले - 333 (टीम दुर्गा, जीते)

बी श्रीनिवास - 320 (टीम दुर्गा, जीते)

के श्रीनिवास - 314 (टीम दुर्गा, जीते)

एम चंद्रशेखर - 283 (टीम शंकर, जीते)

कोषाध्यक्ष - पद : 01

बी विजय कुमार - 333 (टीम दुर्गा, जीते)

पी चंद्रशेखर - 303 (टीम जी गोपालकृष्णा)

सहायक कोषाध्यक्ष - पद : 01

एबीके श्रीनिवास - 336 (टीम दुर्गा, जीते)

पीएलएस राव - 293 (टीम शंकर)

chat bot
आपका साथी