राजीव रंजन का गलत स्थानांतरण होगा रद

जमशेदपुर : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को आरडब्लूड

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jul 2016 03:02 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2016 03:02 AM (IST)
राजीव रंजन का गलत स्थानांतरण होगा रद

जमशेदपुर : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को आरडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता से मिला। इस दौरान लिपिक राजीव रंजन सिंह के गलत स्थानांतरण के संबंध में कार्यपालक अभियंता को अवगत कराया। प्रमंडलीय मंत्री उदय शंकर झा ने बताया कि कार्यपालक अभियंता ने गलत स्थानातंरण को स्वीकार किया है और इसे रद्द करने का भरोसा दिया है। इसके बाद महासंघ के पदाधिकारियों ने भूमि संरक्षण पदाधिकारी अमरेश कुमार झा से मिला। अमरेश कुमार झा पर कुछ कर्मचारियों ने गाली-गलौज करने का आरोप लगाया था। वहीं अंत में सिविल सर्जन डॉ. श्याम कुमार से मुलाकात की। सिविल सर्जन को कर्मचारियों की समस्या से अवगत कराया। इस अवसर पर जिला मंत्री सिद्धेश्वर सिंह, राज्य सचिव अमरनाथ सिंह, प्रमंडलीय मंत्री उदय शंकर झा, चंदन सिंह, प्रभात गुप्ता, दिनेश पांडे, अनुज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी