जमशेदपुर के लिए खुशी की खबर, लौहनगरी थ्री स्टार गारबेज फ्री सिटी घोषित

Happy News for Jamshedpur. जमशेदपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड का यह आैद्योगिक शहर थ्री स्टार गारबेज फ्री सिटी घोषित हो गया है। वैसे भी स्वच्छता सर्वेक्षण में झारखंड का बेहतर प्रदर्शन रहा है। यह राज्य एवं शहर के लिए गौरव की बात है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 12:29 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 12:47 PM (IST)
जमशेदपुर के लिए खुशी की खबर, लौहनगरी थ्री स्टार गारबेज फ्री सिटी घोषित
स्वच्छता सर्वेक्षण में झारखंड का बेहतर प्रदर्शन रहा है।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। झारखंड का यह आैद्योगिक शहर थ्री स्टार गारबेज फ्री सिटी घोषित हो गया है। वैसे भी स्वच्छता सर्वेक्षण में झारखंड का बेहतर प्रदर्शन रहा है।

 झारखंड विधानसभा का शुक्रवार को बजट सत्र शुरू हो गया है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों पर जनता की अपेक्षाएं पूरी करने की जिम्मेदारी है। सरकार ने जनहित में कार्य किए हैं। इसकी हर जगह प्रशंसा हो रही है। सरकार का मूलमंत्र विकास है। सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है। सबकी सहभागिता विकास में सुनिश्चित की जा रही है। सभी क्षेत्रों पर सरकार का फोकस है।

धालभूमगढ में घरेलू हवाई अड्डा

राज्यपाल ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम के धालभूमगढ में घरेलू हवाई अड्डा के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा घरखंड के मलूटी में हेरिटेज पर्यटन एवं सबको पेयजल का लक्ष्य है। पारा शिक्षकों के लिए कल्याण कोष बनाया गया है। पर्यटन स्थलों के विकास एवं पर्यटकों के लिए आधारभूत संरचना का निर्माण संजीदगी से किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी