टिमकेन कर्मियों के बोनस के बाद होगा ग्रेड रिवीजन, कंपनी प्रबंधन-यूनियन के बीच जारी है वार्ता का दौर

टिमकेन कर्मचारियों का ग्रेड 44 माह से लंबित है। यूनियन के आपसी विवाद में बोनस-ग्रेड लटका हुआ था। लेकिन इधर जब से श्रम विभाग ने यूनियन विवाद का निपटारा करते हुए गिरवरधारी खेमे को मान्यता दिया है प्रबंधन-यूनियन के बीच लगातार वार्ता चल रही है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 04:31 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 04:31 PM (IST)
टिमकेन कर्मियों के बोनस के बाद होगा ग्रेड रिवीजन, कंपनी प्रबंधन-यूनियन के बीच जारी है वार्ता का दौर
टिमकेन कर्मियों के बोनस के बाद होगा ग्रेड रिवीजन, कंपनी प्रबंधन-यूनियन के बीच जारी है वार्ता का दौर

जमशेदपुर : टिमकेन कर्मचारियों का ग्रेड 44 माह से लंबित है। यूनियन के आपसी विवाद में बोनस-ग्रेड लटका हुआ था। लेकिन इधर जब से श्रम विभाग ने यूनियन विवाद का निपटारा करते हुए गिरवरधारी खेमे को मान्यता दिया है, प्रबंधन-यूनियन के बीच लगातार वार्ता चल रही है। कंपनी प्रबंधन इधर चार दिन से लगातार गिरवरधारी गुट के साथ वार्ता कर रहा है। इसी क्रम में पहले बोनस फिर ग्रेड रिवीजन होने की उम्मीद है। मंगलवार को भी कंपनी प्रबंधन व यूनियन के बीच बोनस  फार्मूले पर घंटो बातचीत हुई। उम्मीद है बहुत जल्द कर्मचारियों के बोनस फार्मूले पर सहमति बनेगी।

आपसी विवाद में लटका है ग्रेड का मामला

टिमकेन कर्मचारियों का ग्रेड आपसी विवाद की वजह से लटका हुआ है। यूनियन दो खेमा में बंटा हुआ था।यूनियन के पूर्व महामंत्री विजय यादव खेमा व गिरवरधारी गुट। बिजय यादव ने यूनियन की वैधता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। फिर न्यायालय ने झारखंड के श्रमिक निबंधक श्रमिक संघ को मामले में निर्णय लेने का आदेश दिया। कोर्ट ने श्रमायुक्त को दोनों पक्ष की दलीलें सुनने व कागजात देखने

के बाद अपना निर्णय लेने को कहा। फिर श्रमायुक्त ने दोनों पक्षों के साथ क्रमवार कर बातचीत की तथा कागजात देखने के बाद गिरवरधारी खेमे को मान्यता दे दी।

श्रम विभाग के निर्णय के बाद सक्रिय हुआ है प्रबंधन

श्रमायुक्त के निर्णय के बाद कंपनी प्रबंधन सक्रिय हो गया है। कल तक वार्ता का समय लेना पड़ता था लेकिन अब प्रबंधन स्वयं दिलचस्पी लेकर यूनियन नेताओं के साथ वार्ता कर रहा है। वह भी अब  समय रहते बोनस फार्मूला बनाने, बोनस करने व ग्रेड रिवीजन करने के लिए लगातार वार्ता कर रहा है।

chat bot
आपका साथी