500 रुपये उतर गया सोना, चांदी भी लुढ़का, जानिए आज जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव

सोने-चांदी के दामों में गिरावट जारी है। शुक्रवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। एक ओर जहां सोना 500 रुपए लुढ़का वहीं चांदी भी दस रुपए गिर गया। आभूषण बाजार में हलचल जारी है। ग्राहक भी इन भावों की नजर बनाए हुए है।

By Jitendra SinghEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 11:18 AM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 11:18 AM (IST)
500 रुपये उतर गया सोना, चांदी भी लुढ़का, जानिए आज जमशेदपुर में क्या है सोने-चांदी का भाव
सोने-चांदी व आभूषण बाजार को प्रदर्शित करती यह प्रतीकात्मक तस्वीर।

जमशेदपुर, जासं। शादी-ब्याह का लगन 15 जनवरी से शुरू है, हालांकि कोरोना की वजह से बहुत कम शादियां हो रही हैं। इसके साथ ही सोने के भाव में हलचल जारी है। दो दिन तक सिर्फ 24 कैरेट के सोने में बढ़ोत्तरी हो रही थी, लेकिन 19 जनवरी को सभी कैरेट में 200 रुपये की बढ़ोत्तरी हो गई। यही नहीं चांदी भी 10 रुपये चढ़कर 670 का हो गया था। इसके बाद सोना 50 हजार को छूने लगा। 20 जनवरी को 24 कैरेट सोना 49,900, 23 जनवरी को 50,000 और 26 जनवरी को सोना 50,300 रुपये हो गया। हालांकि 26 जनवरी को चांदी 690 पर आ गया है। इससे पहले भी हाल के महीनों में सभी कैरेट के भाव में फेरबदल हो रहा था। इस वर्ष पहली बार 11 जनवरी को सोना 49,000 से नीचे आया था, लेकिन 12 जनवरी को 200 रुपये चढ़कर 49,100 हो गया। अब 13 जनवरी को सोना 200 रुपये बढ़ा था, तो अब 15 जनवरी को फिर 200 रुपये चढ़ गया। चांदी भी 10 रुपये चढ़कर 660 रुपये हो गया। मकर संक्रांति के दूसरे दिन आभूषण के सोने पर 100 रुपये घटा, जबकि 24 कैरेट में 400 रुपये भाव कम हुआ। 28 जनवरी को सोना एकबारगी 500 रुपये उतर गया। चांदी भी 10 रुपये गिरकर 680 पर आ गया।

       वहीं 17 दिसंबर को 22 व 24 कैरेट में एकबारगी 400 रुपये और 18 कैरेट में 300 रुपये की वृद्धि हो गई थी। चांदी भी 10 रुपये बढ़कर 670 का हो गया। इसके बाद लगातार दूसरे दिन 22 व 24 कैरेट सोना 300 रुपये चढ़ गया। इसी बीच 19 दिसंबर को सोना बढ़ने की बजाय 100 रुपये उतर गया था। चार दिन बाद सोना एकबारगी 500 रुपये उतर गया था। 29 दिसंबर को सोना 100 रुपये बढ़ गया था, लेकिन 30 दिसंबर को सोना 300 रुपये नीचे उतर गया। इसके बाद तीसरे दिन रविवार को सोना 400 रुपये चढ़ गया था, लेकिन चौथे दिन चार जनवरी को 300 रुपये उतर गया, तो साल के छठे दिन 22 और 24 कैरेट में 300 और 18 कैरेट में सोना में 200 रुपये चढ़ गया था।

जमशेदपुर में सोने-चांदी का भाव (रुपये प्रति 10 ग्राम)

तारीख : 24 कैरेट : 22 कैरेट : 18 कैरेट : चांदी

28 जनवरी : 49,800 : 47,500 : 39,100 : 680

26 जनवरी : 50,300 : 48,000 : 39,500 : 690

23 जनवरी : 50,000 : 47,700 : 39,200 : 700

20 जनवरी : 49,900 : 47,600 : 39,200 : 690

19 जनवरी : 49,600 : 47,200 : 38,900 : 670

17 जनवरी : 49,400 : 47,000 : 38,700 : 660

16 जनवरी : 49,100 : 47,000 : 38,700 : 660

15 जनवरी : 49,500 : 47,100 : 38,800 : 660

13 जनवरी : 49,300 : 46,900 : 38,700 : 650

12 जनवरी : 49,100 : 46,700 : 38,500 : 650

11 जनवरी : 48,900 : 46,500 : 38,300 : 650

08 जनवरी : 49,000 : 46,600 : 38,400 : 650

07 जनवरी : 49,200 : 46,800 : 38,500 : 650

06 जनवरी : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 670

04 जनवरी : 49,400 : 47,000 : 38,700 : 670

02 जनवरी : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 670

30 दिसंबर : 49,300 : 46,900 : 38,600 : 670

29 दिसंबर : 49,600 : 47,200 : 38,800 : 670

25 दिसंबर : 49,700 : 47,300 : 38,900 : 670

chat bot
आपका साथी