Jamshedpur Suicide : मानगो में युवती ने की खुदकुशी, पूर्व सैनिक की पुत्री थी शालिनी

Jamshedpur Suicide मशेदपुर के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र बालीगुमा निवासी पूर्व सैनिक निवासी शंभूनाथ तिवारी की पुत्री शालिनी कुमारी ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। उस समय घर पर कोई नहीं था। स्वजन घर पहुंचे तो उसे अस्पताल ले गए।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 09:46 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 09:46 AM (IST)
Jamshedpur Suicide : मानगो में युवती ने की खुदकुशी, पूर्व सैनिक की पुत्री थी शालिनी
बहन गई तो देखा शालिनी फंदे से लटकी थी।

जमशेदपुर, जासं। जमशेदपुर के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र बालीगुमा निवासी पूर्व सैनिक निवासी शंभूनाथ तिवारी की पुत्री शालिनी कुमारी ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। उस समय घर पर कोई नहीं था। स्वजन घर पहुंचे तो उसे अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

उसके भाई आशीष कुमार ने पुलिस को बताया उसके फूफा कृष्णाकांत आेझा पड़ोस में रहते हैं। नाली को लेकर कुछ विवाद हुआ था। फुफेरे भाई और बहन से मारपीट भी हुई थी। घटना के बाद मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तामोलिया ब्रम्हानंद अस्पताल ले गए। वहां से बहन को फोन किया। बहन ने फोन नहीं उठाया। फूफेरी बहन को फोन कर देखने को कहा। बहन गई तो देखा शालिनी फंदे से लटकी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रेलर से बैटरी चुराने वाला गिरफ्तार

एमजीएम के बालीगुमा में सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से बैटरी चुराने वाले एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद उसे एमजीएम थाना की पुलिस को सौंप दिया गया। युवक ने पूछताछ में अपना नाम रोनित बोयपाई बताया। वह उलीडीह का रहने वाला है।

chat bot
आपका साथी