मां की फटकार के बाद बेटी ने उठाया ऐसा कदम, जानिए

रीना को उसकी मां ने जमकर फटकार लगा दी। इससे गुस्से में आकर रीना कमरे के अंदर गयी तो जान देने की नीयत से फंदे से लटक गयी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 12:33 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 12:33 PM (IST)
मां की फटकार के बाद बेटी ने उठाया ऐसा कदम, जानिए
मां की फटकार के बाद बेटी ने उठाया ऐसा कदम, जानिए

जमशेदपुर(जेएनएन)। बच्चों की सहनशीलता जाती रही। इसके कारणों पर  लगातार बहस भी होती रही है। समस्या का समाधान तलाशने को कई संस्थाएं पहल भी कर रही है। बाबजूद इसके पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर में आत्महत्या का सिलसिला थम नहीं रहा है। छोटी-मोटी बात पर मौत  को गले लगाया जा रहा है। ऐसा करनेवालों में अल्पायु बच्चे-बच्चियां ज्यादा हैं। इसी कड़ी में एक और नाबालिग लड़की ने आत्महत्या कर ली। वजह बहुत छोटी थी। यह कि मां ने डांटा था।

घटना उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती की है। यहां रहनेवाले  सिद्धांत कुंभकार की 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री रीना कुमारी  फंदे से लटक गयी। यह तो संयोग था कि परिजनों की नजर पड़ गई और  उसे फंदे से उतार कर आनन-फानन में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को चूल्हा पर गर्म पानी हो रहा था। संयोग से गर्म पानी रीना से नीचे गिर गया। इस बात को लेकर रीना को उसकी मां ने जमकर फटकार लगा दी। इससे गुस्से में आकर रीना कमरे के अंदर गयी तो जान देने की नीयत से फंदे से लटक गयी।

chat bot
आपका साथी