आजसू के आंदोलन से मिला अलग राज्य : बुद्धेश्वर मुर्मू

संवाद सूत्र, मुसाबनी : आजसू पार्टी ने स्थापना दिवस बलिदान दिवस से रूप में मनाया। मुसाबनी स्थित आजसू प

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jun 2017 02:48 AM (IST) Updated:Fri, 23 Jun 2017 02:48 AM (IST)
आजसू के आंदोलन से मिला अलग राज्य : बुद्धेश्वर मुर्मू
आजसू के आंदोलन से मिला अलग राज्य : बुद्धेश्वर मुर्मू

संवाद सूत्र, मुसाबनी : आजसू पार्टी ने स्थापना दिवस बलिदान दिवस से रूप में मनाया। मुसाबनी स्थित आजसू पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष वीरेन सामंत की अध्यक्षता से स्थापना दिवस मनाया गया।

झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में शहीद मनमथ बास्के व झारखंड सरकार द्वारा सम्मानित आंदोलनकारी स्व. रामदास महाली के तस्वीर पर माल्यार्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। स्थापना दिवस पर आजसू के केंद्रीय सचिव बुद्धेश्वर मुर्मू ने कहा कि आजसू के आंदोलन के बदौलत ही झारखंड अलग राज्य की स्थापना हो सकी। आजसू कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए बुद्धेश्वर मुर्मू ने कहा कि आजसू पार्टी झारखंड नव निर्माण के लिए तैयार हो रही है। इसमें झारखंडवासियों से समर्थन के लिए आजसू जन परिचय सभा के माध्यम से जनता के बीच जा रही है। स्थापना दिवस पर जनता के बीच लड्डू बांटा गया। इस अवसर पर मुसाबनी प्रखंड सचिव ओमियो महतो, हरीपद भकत, सुनील मार्डी, रुनू पातर, मोनीन पातर, फागू सोरेन, हीरेन ग्वाला, रवि दे आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी