पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के निजी सचिव जयराम सिंह यादव का निधन Jamshedpur News

झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के निजी सचिव जयराम सिंह यादव का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा और उनकी सांसों डोर टूट गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 04 Feb 2020 10:26 AM (IST) Updated:Tue, 04 Feb 2020 01:31 PM (IST)
पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के निजी सचिव जयराम सिंह यादव का निधन Jamshedpur News
पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के निजी सचिव जयराम सिंह यादव का निधन Jamshedpur News

जमशेदपुर, जेएनएन। Former Chief Minister Raghuvar Das private secretary died झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास के निजी सचिव जयराम सिंह यादव का मंगलवार सुबह निधन हो गया। 75 वर्षीय यादव सुबह उठे और असहज लगने की जानकारी परिजनों को दी। उन्‍हें तत्‍काल टीएमएच ले जाया गया जहां जांच के बाद पता चला क‍ि उन्‍हें दिल का दौरा पड़ा है। डॉक्‍टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी सांसों डोर टूट गई। 

जयराम सिंह टाटा स्‍टील से सेवान‍िवृत्त थे। डॉ स्‍टील के तत्‍कालीन प्रबंध निदेशक डॉ जेजे ईरानी के काफी करीब थे। ईरानी उनकी कार्यकुशलता के कायल थे। लंबे समय तक टाटा स्‍टील के  कॉरपोरेट कम्‍युनिकेशन में सेवा देनेवाले जयराम सिंह यादव ने टाटा स्‍टील से सेवानिवृत्त होने के बाद रघुवर दास से सीधे तौर पर जुड़ गए और 15 वर्ष तक निजी सचिव के रूप में काम किया। विधायक बनने से पहले से रघुवर दास और जयराम सिंह यादव में करीबी संबंध था। रघुवर दास को राजनीति में पैर जमाने में मदद करनेवालों में जयराम सिंह यादवका खासतौर से नाम लिया जाता है।  

मेरे लिए निजी क्षति: रघुवर दास

रघुवर दास ने जयराम सिंह यादव के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि मेरे निजी सचिव जयराम सिंह यादव जी के आकस्मिक निधन की खबर से मन द्रवित है। 15 वर्षों तक मुझे उनका साथ मिला। वे सुलझे हुए और कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। असमय उनका जाना मेरे लिए निजी क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदना।

मेरे निजी सचिव जयराम सिंह यादव जी के आकस्मिक निधन की खबर से मन द्रवित है। 15 वर्षों तक मुझे उनका साथ मिला। वे सुलझे हुए और कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। असमय उनका जाना मेरे लिए निजी क्षति है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदना। pic.twitter.com/3knAOltvNW — Raghubar Das (@dasraghubar) February 4, 2020

chat bot
आपका साथी