पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास बोले- कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा सराहनीय Jamshedpur News

BJP Virtual Railly. पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती है बल्कि सत्ता के माध्यम से सेवा की राजनीति करती है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2020 11:13 AM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2020 11:13 AM (IST)
पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास बोले- कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा सराहनीय Jamshedpur News
पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास बोले- कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा सराहनीय Jamshedpur News

जमशेदपुर, जासं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की सेवा सराहनीय रही है। पूरे समर्पण भाव से कार्यकर्ताओं ने जनता की सेवा की है। वे गोड्डा जिले के महगामा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल रैली के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

रघुवर दास ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए राजनीति नहीं करती है, बल्कि सत्ता के माध्यम से सेवा की राजनीति करती है। उन्होंने मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के प्रथम वर्ष की उपलब्धियों को विस्तारपूर्वक बताते हुए धारा 370 समाप्त करने, राम मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ होने, पड़ोसी देशों में धर्म के आधार पर प्रताड़ित हिन्दू, सिख, बौद्ध, ईसाई, जैन एवं पारसी को भारत की नागरिकता प्रदान करने एवं तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम बहनों को सम्मान प्रदान करने जैसे अनेक उल्लेखनीय कार्यों को ऐतिहासिक बताया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, डिजिटल संवाद जिलाप्रभारी अमरजीत सिंह राजा, मंडल डिजिटल प्रभारी जयदीप मुखर्जी, महगामा विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक भगत, गोड्डा जिलाध्यक्ष राजेश झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल सिंह, पार्टी के जिला पदाधिकारी, महगामा विधानसभा के सभी कोर कमेटी के सदस्य समेत विधानसभा अंतर्गत निवास करने वाले हजारों कार्यकर्ता जुड़े थे।

सुदीप्तो के पिता के श्रद्धकर्म में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री

 पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास परसुडीह निवासी जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राणा के पिताजी सुशील कुमार डे के श्रद्धकर्म में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस भी बंधाया। इसी बीच पूर्व महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मीना देवी के पति के आकस्मिक निधन की खबर मिलने पर पूर्व सीएम कंचननगर स्थित मीना के आवास जाकर शोक संतप्त परिवार का दुख-दर्द बांटा।

chat bot
आपका साथी