भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा का दावा, दुमका और बेरमो की सीट पर भाजपा की होगी जीत

Jharkhand Politics. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी मुरली मनोहर जोशी समेत सभी 32 आरोपितों को कोर्ट द्वारा बरी किये जाने का कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 30 Sep 2020 05:37 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 04:48 PM (IST)
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुवा का दावा, दुमका और बेरमो की सीट पर भाजपा की होगी जीत
मीडिया से मुखातिब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा व अन्‍य। जागरण

सरायकेला, जासं।  भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सिंहभूम के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी समेत सभी 32 आरोपितों को कोर्ट द्वारा बरी किये जाने का कोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है।

उन्होंने कहा कि वे भी इस आंदोलन के हिस्सा थे। तब भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष हुआ करते थे। गिलुवा बुधवार को डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह के आवास पर मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा पार्टी की नई कमेटी में कुछ खामियां हैं संगठन स्तर पर बात रख दी गई है। उन्होंने कहा कि झारखंड में होनेवाले दो उपचुनाव दुमका और बेरमो में भाजपा की जीत सुनिश्चित है। इस दौरान पूर्व विधायक साधु महतो उपस्थित थे। 

कोरोना से निपटने में हेमंत सरकार विफल

गिलुवा ने कहा कि कोरोना महामारी को लेकर केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों को आर्थिक मदद की गई। लेकिन झारखंड की हेमंत सरकार कोरोना से लड़ने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में कुव्यवस्था है। टेस्टिंग कीट का अभाव है। 

हेमंत सरकार में धर्म परिवर्तन जोरों पर

गिलुवा ने कहा कि लोभ लालच देकर जबरन धर्म परिवर्तन के खिलाफ रघुवर सरकार ने कानून बनाया था। लेकिन आज सिंहभूम व सरायकेला जिला के बीहड़ इलाकों में ग्रामीणों को डरा धमका कर इसाई बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ओरमांझी में भय और लालच के दम पर सरना धर्म के आदिवासी युवकों को ईसाई बनाया गया। जबकि इसपर सरकार चुप्पी साधे हुए है। झारखंड में जब -जब झामुमो और कांग्रेस की सरकार आती है यहां धर्म परिवर्तन और लव जेहाद बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति को हेमंत सरकार नष्‍ट कर रही है। गिलुवा ने कहा कि धर्मांतरण पर रोक का कानून बनाया और कड़ाई से लागू कराया। इस कारण भय, जबरन, लोभ-लालच में होने वाले धर्म परिवर्तन पर रोक लग गई थी। सरकार बदलते ही फिर से हमारे भोले-भाले आदिवासी भाई-बहनों की संस्कृति नष्ट करने का काम शुरू हो गया है।

chat bot
आपका साथी