जमशेदपुर के टेल्को घोड़ाबांधा में बनेगा शहर का पहला चित्रगुप्त मंदिर

चित्रांशों के आराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त का मंदिर टेल्को घोड़ाबांधा स्थित साईंनाथ देवस्थानम प्रांगण में बनाया जाएगा। यहां शहर का पहला चित्रगुप्त मंदिर बनेगा। जहां प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा-अर्चना होगी तो साल में एक बार चित्रगुप्त पूजा के मौके पर यहां भव्य आयोजन भी होगा।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 09:05 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 09:05 AM (IST)
जमशेदपुर के टेल्को घोड़ाबांधा में बनेगा शहर का पहला चित्रगुप्त मंदिर
जमशेदपुर के टेल्को घोड़ाबांधा में बनेगा शहर का पहला चित्रगुप्त मंदिर। जागरण

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता) । चित्रांशों के आराध्यदेव भगवान चित्रगुप्त का मंदिर टेल्को घोड़ाबांधा स्थित साईंनाथ देवस्थानम प्रांगण में बनाया जाएगा। यहां शहर का पहला चित्रगुप्त मंदिर बनेगा। जहां प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा-अर्चना होगी तो साल में एक बार चित्रगुप्त पूजा के मौके पर यहां भव्य आयोजन भी होगा। चित्रगुप्त मंदिर का शिलान्यास बुधवार को सुबह आठ बजे किया जाएगा। जानकारी देते हुए साईंं परिवार विश्व सेवा संस्थान के अध्यक्ष अनूप रंजन ने कहा है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी को सुबह आठ से दस बजे तक कलश स्थापना होगी।

उसके बाद पूजन पृथ्वी पूजन, गणेश अंबिका पूजन, नवग्रह पूजन व श्रीश्री चित्रगुप्त मंदिर शिलान्यास नींव पूजन होगा। इससे पूर्व संस्थान द्वारा साईंनाथ देवस्थानम, द्वारकामाई, शिवालय, दत्तात्रेय मंदिर व पंमुखी हनुमान मंदिर का निर्माण कराया जा चुका है। जहां पूरे शहर भर के श्रद्धालु पूजा करते आते हैं। आज के शिलान्यास कार्यक्रम में शहर से सैकड़ाें चित्रांश शामिल होकर कार्यक्रम को यादगार बनाएंगे।

जयपुर से आएगी चित्रगुप्त की प्रतिमा

चित्रगुप्त मंदिर में लगने वाली प्रतिमा जयपुर से आएगी। मकराना मार्बल से निर्मित यह प्रतिमा काफी आकर्षक होगी। मंदिर का निर्माण एक साल के अंदर हो जाएगा, फिर उसमें प्रतिमा स्थापित होगी। उसके बाद प्रतिदिन पूजा-अर्चना का दौर शुरू होगी। यहांं बराबर पूजारी मौजूद रहेंगे, जो मंदिर का रख-रखाव व पूजन-पाठ का कार्यभार संभालेंगे। शहर में चित्रगुप्त मंदिर के निर्माण पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने प्रसन्नता जताई है।

chat bot
आपका साथी