जमशेदपुर न्यायालय परिसर में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, बाल-बाल बचा हत्या मामले का आरोपित, पेशी के लिए आया था

नवीन कुमार सिंह बारीडीह में मनप्रीत सिंह की हत्या मामले का आरोपित है जिसे कुछ दिन पहले जमानत मिली थी। सोमवार को वह न्यायालय में पेशी को आया था। उस दौरान अपराधियो ने उस पर फायरिंग कर दी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 27 Mar 2023 03:29 PM (IST) Updated:Mon, 27 Mar 2023 03:29 PM (IST)
जमशेदपुर न्यायालय परिसर में हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी, बाल-बाल बचा हत्या मामले का आरोपित, पेशी के लिए आया था
जमशेदपुर न्यायालय परिसर के गेट संख्या तीन के पास नवीन कुमार सिंह पर दो राउंड फायरिंग

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर न्यायालय परिसर के गेट संख्या तीन के पास अपराधियों ने नवीन कुमार सिंह पर दो राउंड फायरिंग की गई। गनीमत रही कि गोली का छरा उसके पीठ में लगी, जिससे वह गिर पड़ा। अपराधी घटना के बाद भुइयांडीह की ओर भाग निकले। सबसे ताज़्जुब कि बात यह है कि जहां गोली चली, वहां पुलिसकर्मी खड़े थे, लेकिन पुलिस ने कुछ नही किया। खड़े होकर देखती रही।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

वहीं घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना को लेकर वकीलों ने न्यायालय की सुरक्षा पर सवाल उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इससे पहले कोर्ट परिसर में उपेंद्र सिंह की 30 नवंबर, 2016 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नवीन कुमार सिंह बारीडीह में मनप्रीत सिंह की हत्या मामले का आरोपित है। कुछ दिन पहले उसे जमानत मिली थी।

पेशी के लिए कोर्ट आया था नवीन

सोमवार को न्यायालय में पेशी को आया था। उस दौरान अपराधियो ने उस पर फायरिंग कर दी। हवलदार नवल किशोर सिंह ने कहा कि घटना गेट के बाहर हुई है। जिस पर गोली चला वह भागते हुए न्यायालय परिसर में घुस गया। गौरतलब है कि कोर्ट में पेशी से वापसी पर जब मनप्रीत सिंह बारीडीह घर पहुंचा था तभी अपराधियो ने घर मे घुस कर उसकी हत्या कर दी थी। कुछ दिन पहले न्यायालय परिसर में गैंगस्टर अखिलेध सिंह का गुर्गा अमित पिस्तौल के साथ गिरफ्तार हुआ था।

पिछले साल हुई थी मनप्रीत की हत्‍या

गौरतलब है कि सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के शिव सिंह बागान एरिया निवासी अकाली दल से जुड़े और टिनप्लेट गुरुद्वारा के पूर्व पदाधिकारी रहे कुलवंत सिंह खलैरा के पौत्र मनप्रीत सिंह को घर में घुसकर अपराधियों ने गोली मार शाम आठ जून 4.30 बजे हत्या कर दी थी। 

हत्या का आरोप जमशेदपुर में रिटायर्ड दारोगा कालिका सिंह के बेटे राहुल सिंह और उसके साथियों अक्षय सिंह, गौरव गुप्ता और नवीन सिंह पर लगा। मनप्रीत पर भी गौरव व जय गुप्‍ता पर फायरिंग का आरोप था और इस सिलसिले में वह जेल भी जा चुका था। जिस वक्‍त मनप्रीत पर गोली चलाई गई, उस वक्‍त वह अपने केस में पेशी होने के लिए ही घर आया था। वह पंजाब में रहकर बी.कॉम कर रहा था। 

chat bot
आपका साथी