कोल्हान विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस कल, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का होगा ऑनलाइन सम्मान

कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा का 11वां स्थापना दिवस कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए 13 अगस्त को कांफ्रेंस हॉल में तीन बजे से मनाया जाएगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 01:41 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 01:41 PM (IST)
कोल्हान विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस कल, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का होगा ऑनलाइन सम्मान
कोल्हान विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस कल, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों का होगा ऑनलाइन सम्मान

जमशेदपुर, जासं।   कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा का 11वां स्थापना दिवस कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए 13 अगस्त को कांफ्रेंस हॉल में तीन बजे से मनाया जाएगा। इसमें मात्र 20 पदाधिकारी व पीजी विभाग चाईबासा से सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल रहेंगे। सभी एचओडी, डीन, अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य गूगल मीट के माध्यम से कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम में एक वर्ष में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को ऑनलाइन सम्मानित किया जाएगा। 

इन सेवानिवृत्त शिक्षकों का होगा सम्मान : कमल गुहा, डॉ. जगदीश प्रसाद मिश्रा, डॉ. प्रभात नलिनी मोहंती, डॉ. किरण शुक्ला, शुष्मा दास, रेबा प्रीतिलता, साबिह अख्तर, डॉ. मोना कवि, डॉ. मो. जकारिया, डॉ. नीलम सिंह, कस्तूरी बोईपाई, अमृत पाल, डॉ. पूर्णिमा कुमार, रणजीत सिंह, स्व. किशोरी मोहन हांसदाडॉ. शीरन हसनैन, डॉ. श्यामापद मंडल, डॉ. दुखु राम कुईरी, एके ठाकुर, डॉ. डीएन उपाध्याय, डॉ. एसबी तिवारी, डॉ. नंदिता नाग, डॉ. एके मंडल, डॉ. मंजूला प्रसाद, व्यास सिंह।

इन कर्मचारियों का होगा सम्मान : विभूति भूषण रॉय, सत्यनारायण पांडे, विश्वनाथ शर्मा, सीमा कुमारी सिंह, सईद तनवीर आफताब, वसी हम्मद, अवधेश कुमारी, ललन कुमार, प्रेमचंद, आदित्य कुमार सीट।

तीन माह में बदली हुई दिखी कार्य संस्कृति

कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा के नए कुलपति के रूप में प्रोफेसर गंगाधर पंडा के योगदान देने के बाद तीन माह में ही विश्वविद्यालय की कार्य संस्कृति कुछ बदली हुई दिखी। इन तीन माह के दौरान कुलपति के प्रयास से कई महत्वपूर्ण कार्य हुए। एक साल के कार्य की रूपरेखा तैयार की गई। 

नए कुलपति ने किए ये कार्य

1. कोल्हान विश्वविद्यालय में अब पहले सप्ताह में मिल रहा वेतन। पहले 15 तारीख के बाद लोगों के खाते में वेतन जाता था।

2. विवि के पाठ्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। अब नैक से अच्छी ग्रेड की उम्मीद है।

3.तकनीकी संस्थानों मसलन मेडिकल, इंजीनियरिंग, नर्सिंग की परीक्षण काउंसिल के निर्णय के आधार पर समय पर करायी जा रही हैं।

4. 2019 के दीक्षा समारोह की सारी तैयारी कर ली गयी है। कोरोना काल के बाद विवि कभी भी समारोह कराने के लिए तैयार है।

5. आदिवासी संग्रहालय की स्वीकृति ले ली गयी है। जब तक अलग से जमीन नहीं मिलती तब तक विवि परिसर में ही एक भवन को इसके लिए तैयार किया गया है। इसमें 100 से ज्यादा सामग्रियां एकत्रित कर संग्रहित की गयी हैं। कोरोना काल के बाद इसका भी उद्घाटन कर दिया जायेगा।

6. संपूर्ण लाइब्रेरी का आटोमेशन करा दिया गया है। परिसर में इंफीलिबनेट की सुविधा बहाल की गयी है।

7. घंटी आधारित शिक्षकों को इस माह से नियमित मानदेय मिलेगा। इसके लिए प्रिंसिपलों को निर्देश दिया गया है।

नए कुलपति की भावी योजनाएं

1. विवि में 2016 से रिसर्च बंद है। इसे बहुत जल्द चालू किया जायेगा। एकेडमिक काउंसिल में इसे इसी साल पारित कराया जायेगा।

2. विवि में रिक्त पदों को भरने व लंबित प्रोन्नति की प्रक्रिया में तेजी लायी जायेगी। इसको लेकर पत्राचार किया जा रहा है।

3. विश्वविद्यालय को पेपरलेस करने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। उम्मीद है यह इस साल लागू हो जाएगा।

4. विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए नई योजना बनाई जा रही है, जिस पर कार्य हो रहा है

5. खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक कॉलेज में गेम टीचर की नियुक्ति का प्रयास किया जा रहा है, भले ही वह अनुबंध पर हो

6. कोल्हान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा बिखेरने वाले छात्रों को पठन-पाठन में छूट दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी