पूर्वी सिंहभूम के डीसी गए स्वीडन, जल संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में लेंगे भाग Jamshedpur news

पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला स्वीडन के लिए शनिवार को रवाना हुए। वे वहां जल संरक्षण पर अंतराष्‍ट्रीय सेमिनार में भाग लेंगे।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 24 Aug 2019 01:09 PM (IST) Updated:Sat, 24 Aug 2019 01:09 PM (IST)
पूर्वी सिंहभूम के डीसी गए स्वीडन, जल संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में लेंगे भाग Jamshedpur news
पूर्वी सिंहभूम के डीसी गए स्वीडन, जल संरक्षण पर अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में लेंगे भाग Jamshedpur news

जमशेदपुर, जेएनएन। पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला स्वीडन के लिए शनिवार को रवाना हुए। वे वहां जल संरक्षण पर अंतराष्‍ट्रीय सेमिनार में भाग लेंगे। वे सेमिनार में भाग लेने वाले झारखंड के इकलौते आइएएस अधिकारी हैं। भारत से पांच अधिकारी सेमिनार में शिरकत करेंगे।
अंतरराष्ट्रीय संस्था स्टॉकहोम इंटरनेशनल इंस्ट्यूशन ने 25 से 30 अगस्त तक स्वीडन में सेमिनार का आयोजन किया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण से संबंधित इस सेमिनार में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए पेयजल एवं स्वच्छता एवं जल शक्ति मंत्रालय ने देश के पांच राज्यों के जिलाधिकारी सह उपायुक्त का चयन किया गया है। इनमें तेलंगाना से देवसेना, उत्तर प्रदेश से नेहा शर्मा, असम से पल्लव गोपाल झा, जम्मू से इंदु कन्वॉल्व चिब और झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त रविशंकर शुक्ल शामिल हैं।
शुक्ला के चयन की है खास वजह

सभी अधिकारी अपने-अपने जिले में जल संरक्षण से संबंधित हो रहे कार्यों की चर्चा करेंगे। साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जल संचयन और संरक्षण से संबंधित हो रहे नित्य नए प्रयोग से संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे। झारखंड से पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के चयन की खास वजह है। शुक्ला ने वाटर मैनेजमेंट का कोर्स भी किया है। 

chat bot
आपका साथी