प्रेसवार्ता में ही बेहोश हो गए झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल

झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल पत्रकारों से बातचीत करते हुए अचानक अपनी कुर्सी पर बेहोश हो गए।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 25 Feb 2018 03:02 PM (IST) Updated:Mon, 26 Feb 2018 03:06 PM (IST)
प्रेसवार्ता में ही बेहोश हो गए झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल
प्रेसवार्ता में ही बेहोश हो गए झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल

जासं, जमशेदपुर। झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल रविवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए अचानक दोपहर दो बजे अपनी कुर्सी पर बेहोश हो गए। पहले तो किसी को कुछ समझ में नहीं आया, लेकिन जब उनका सिर कुर्सी पर पीछे की ओर लटक गया और मुंह खुला रह गया तो अफरातफरी मच गई। उनके पास बैठे अन्य न्यायाधीश और उपायुक्त अमित कुमार भी अवाक रह गए। कोई नींबू पानी तो कोई ओआरएस का घोल मंगाने लगा।

इसी बीच, उनके चेहरे पर पानी का छींटा मारा गया। करीब 20 सेकेंड बाद उन्हें होश आया। उन्हें पानी पिलाया जा रहा था, लेकिन उन्होंने खुद बोतल लेकर पानी पिया। इसी बीच मीडिया हाउस के पास उनकी कार आई, जिससे उन्हें आनन-फानन में टीएमएच (टाटा मुख्य अस्पताल) ले जाया गया। कैथ लैब में उनके सेहत की गहन जांच की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि पांच-छह घंटे बाद छुट्टी कर दी जाएगी। कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल गोपाल मैदान में आयोजित विधिक सेवा सह सशक्तीकरण शिविर में शामिल होने आए थे।

जजों को सरकारी स्कीम का पता नहीं होगा तो आम लोगों को कहां से होगा: डीएन पटेल

'जनता के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, लेकिन इनके बारे में जजों को ही पता नहीं होगा तो आम जनता को कहां पता होगा। इसलिए जनता को इन सरकारी कार्यक्रमों का सीधे लाभ पहुंचाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है।' ये बातें रविवार को झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस डीएन पटेल ने कही।

गोपाल मैदान में मुख्य न्यायाधीश डीएन पटेल एक स्टाल में आंख जांच कराते हुए।

उन्होंने कहा कि आज तक हम लोग शिविर लगाकर कानूनी जानकारी देते थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सह नालसा के डायरेक्टर रंजन गोगोई ने कहा कि अब जनता को उनका लाभ शिविर लगाकर तत्काल दिया जाए। इसके बाद हमने निर्णय लिया कि अब केवल कानूनी जानकारी नहीं बल्कि जनता को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्कीमों का लाभ भी दिलाया जाए। इसीलिए जमशेदपुर के गोपाल मैदान में विविध जागरुकता सह सशक्तीकरण शिविर में झालसा, डालसा व जिला प्रशासन के सहयोग से दो अनुमंडल, 11 प्रखंड, 231 पंचायत के 1677 गांव के 37641 लाभुकों के बीच 91.25 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी