असल जिंदगी में भी संघर्ष कर रहा प्रकाश झा की 'परीक्षा' का अभिनेता Jamshedpur News

प्रकाश झा की बहुप्रतीक्षित फिल्म परीक्षा गुरुवार को वेब पोर्टल जी-5 ओरिजनल पर रिलीज हुई। इस फिल्म में भुइयांडीह (जमशेदपुर) के विवेक बिहारी मिश्रा ने भी अभिनय किया है।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 08:16 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 08:16 PM (IST)
असल जिंदगी में भी संघर्ष कर रहा प्रकाश झा की 'परीक्षा' का अभिनेता Jamshedpur News
असल जिंदगी में भी संघर्ष कर रहा प्रकाश झा की 'परीक्षा' का अभिनेता Jamshedpur News

जमशेदपुर ( वीरेंद्र ओझा) । फिल्म निर्देशक प्रकाश झा की बहुप्रतीक्षित फिल्म परीक्षा गुरुवार को वेब पोर्टल जी-5 ओरिजनल पर रिलीज हुई। इस फिल्म में भुइयांडीह (जमशेदपुर) के विवेक बिहारी मिश्रा ने भी अभिनय किया है। फिल्म में उनकी भूमिका स्कूल के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी (चपरासी) की है। इससे पहले विवेक सुशांत सिंह राजपूत की मुख्य भूमिका वाली फिल्म दिल बेचारा में रिक्शावाला बने थे। असल जिंदगी में भी विवेक कुछ इसी तरह संघर्ष कर रहे हैं।

विवेक मूल रूप से सिवान (बिहार) के चिकुआरा गांव के रहने वाले हैं। इनके पिता किसान-मजदूर हैं, जो जमशेदपुर के अलावा मुंबई व कोलकाता भी मजदूरी के लिए जाते हैं। विवेक बताते हैं कि वे शुरू से ही परीक्षा में अच्छे अंक लाते रहे हैं। उन्होंने दूसरी से आठवीं तक की पढ़ाई देवरिया के मॉडर्न सिटी मोंटसरी पब्लिक स्कूल के होस्टल में रहकर की, जबकि मैट्रिक सिवान के पास नारायणपुर स्थित दामोदर उच्च विद्यालय से किया। जब अच्छे अंक आए, तो दादा के छोटे भाई सीताराम मिश्रा मुझे उच्च शिक्षा के लिए जमशेदपुर लेकर आ गए। वह यहां एक ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करते थे। उनका भी मई में रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। इससे पहले भी मैं अपनी पढ़ाई का खर्च निकालने के लिए आठवीं तक के बच्चों को ट््यूशन पढ़ाता हूं। इग्नू से ङ्क्षहदी साहित्य में पीजी कर रहा हूं। बीच में मुझे नुक्कड़ नाटकों में काम मिल जाता था, जिससे खर्च निकल जाता था। लॉकडाउन में वह भी बंद है।

सिंगिग ऑडिशन से दिखा रास्ता

थियेटर करने के दौरान विवेक को पता चला कि बिष्टुपुर के एक होटल में ङ्क्षसङ्क्षगग का ऑडिशन हो रहा है। वे उसमें गाने लिखकर ले गए, गाया भी। उसमें चयन तो नहीं हुआ, लेकिन यहीं से फिल्मों में जाने का तरीका पता चल गया। यह बात 2015 की है। इसके बाद जमशेदपुर के फिल्म निर्देशक मो. हबीब की दो फिल्म सनम साथ निभाई जनम जनम  और प्रेम युद्ध में काम मिला। हालांकि ये दोनों रिलीज नहीं हुईं, लेकिन दिल बेचारा में काम मिला, यह 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म पर, जबकि मुंबई में बनी फिल्म गांव थियेटर में रिलीज हुई।

दिसंबर में वे रांची में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की फिल्म इश्क से जोर नहीं की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान प्रकाश झा की फिल्म परीक्षा के लिए ऑडिशन दिया था। यह अब तक के मेरे करियर की बेहतरीन फिल्म है। इसमें लगभग तीन मिनट का रोल है, लेकिन दमदार है। विवेक बताते हैं कि परीक्षा 2019 में रिलीज होनी थी, लेकिन नहीं हुई। लॉकडाउन के बाद थियेटर में लगेगी।

chat bot
आपका साथी