Delta variantः कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट बना मौत का सौदागर, जमशेदपुर में मिले सबसे अधिक मरीज

Delta variant in Jamshedpur कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट संक्रमण के प्रसार का सबसे बड़ा कारण बना है। इसी वैरिएंट की वजह से जमशेदपुर में मरीजों की मौत व संक्रमण दर तेजी से बढ़ी है। इसका खुलासा जांच रिपोर्ट में हुआ है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 10:50 AM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 07:30 PM (IST)
Delta variantः कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट बना मौत का सौदागर, जमशेदपुर में मिले सबसे अधिक मरीज
डेल्टा वैरिएंट में कोरोना के संक्रमण की क्षमता काफी अधिक होती है।

जमशेदपुर, जासं। कोरोना की दूसरी लहर में डेल्टा वैरिएंट संक्रमण के प्रसार का सबसे बड़ा कारण बना है। इसी वैरिएंट की वजह से जमशेदपुर में मरीजों की मौत व संक्रमण दर तेजी से बढ़ी है। इसका खुलासा जांच रिपोर्ट में हुआ है। जांच में वजह सामने आ गइ है।

दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद 363 सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई गई। इसमें 171 सैंपल में डेल्टा वैरिएंट मिले हैं। इसमें जमशेदपुर के 66 मरीज शामिल हैं। चिकित्सकों का कहना है कि डेल्टा वैरिएंट में कोरोना के संक्रमण की क्षमता काफी अधिक होती है। जिसके कारण मरीजों की मौत के साथ-साथ संक्रमण की दर भी तेजी से बढ़ी। जमशेदपुर में कोरोना की दूसरी लहर में सबसे अधिक मरीजों की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण की दर भी तेजी से बढ़ी है। जिसकी जांच करने के लिए सरकार ने एक कमेटी बनाई है ताकि तीसरी लहर आने से पूर्व अस्पताल की तैयारी पुख्ता की जा सके और मौत को भी रोका जा सके।

जमशेदपुर में अभी तक 1036 मरीजों की हो चुकी है मौत

जमशेदपुर शहर में कोरोना से अभी तक कुल एक हजार 36 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक मरीजों ने जान गंवाई है। शहरी क्षेत्रों में कुल 987 लोगों की मौत हुई है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में मरीजों की संख्या भी अधिक है। शहरी क्षेत्रों में अभी तक कुल 43 हजार 82 मरीज की पुष्टि हो चुकी है।

साढ़े 48 हजार से अधिक मरीज हुए स्वस्थ

जमशेदपुर में अभी तक कुल 50 हजार 559 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें 48 हजार 879 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कुल 705 एक्टिव केस है। वहीं, पूर्वी सिंहभूम जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 96.76 फीसद हो गई है। जबकि झारखंड की रिकवरी रेट 96.68 फीसद व देश का रिकवरी रेट 93.40 फीसद है। यानी जमशेदपुर का रिकवरी रेट देश से भी ज्यादा है।

अभी तक नौ लाख 68 हजार लोगों का लिया गया नमूना

जमशेदपुर क्षेत्र में अभी तक कुल नौ लाख 68 हजार 395 लोगों का नमूना लिया गया है। इसमें नौ लाख 64 हजार 23 लोगों की जांच हो चुकी है, जिसमें एक हजार 36 लोग पॉजिटिव मिले हैं।

chat bot
आपका साथी