Deepawali 2019: अबकी दीपावली पर फूटेंंगेे इको फ्रेंडली ग्रीन पटाखे

Deepawali 2019. इस साल दीपावली पर जमशेदपुर शहर में विराट कोहली धौनी और सचिन बम के धमाके होंगे। इन तीनों बमों के धमाके काफी जोरदार होंगे।

By Edited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 08:00 AM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 01:25 PM (IST)
Deepawali 2019: अबकी दीपावली पर फूटेंंगेे इको फ्रेंडली ग्रीन पटाखे
Deepawali 2019: अबकी दीपावली पर फूटेंंगेे इको फ्रेंडली ग्रीन पटाखे

जमशेदपुर,जागरण संवाददाता। इस बार दीपावली पर दगने वाले पटाखों से प्रदूषण नहीं होगा। शहर के बाजारों में प्रदूषण रहित ग्रीन पटाखे बिक रहे हैं। ये ग्रीन पटाखे चलाने में भी आसान हैं। शहर के जुगसलाई में ग्रीन पटाखों की बिक्री शुरू हो गई है। दुकान पर ग्राहकों की भीड़ लगने लगी है।

पटाखों से होने वाले प्रदूषण को खत्म करने के लिए सरकार ने पटाखा उद्योग को पांच महीने पहले आदेश जारी किया था। बताते हैं कि इसके बाद पांच महीने तक पटाखा उद्योग बंद था। बाद में, ग्रीन पटाखों का उत्पादन शुरू कर दिया गया है। इन ग्रीन पटाखों को इंडियन काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआइआर) के बताए गए फार्मूले पर तैयार किया गया है।

विराट व धौनी बम का धमाका

मानगो में डिमना रोड के रहने वाले उपेंद्र दीपावली मनाने के लिए पटाखे लेने जुगसलाई आए। पटाखे की दुकान पर पहुंचते ही बोले बेटे ने कहा है पापा विराट और धौनी बम लाना। इसमें बहुत जोर का धमाका होता है। दुकानदार ने उन्हें बताया कि ज्यादातर ग्राहक यही बम मांग रहे हैं। इस साल दीपावली पर शहर में विराट कोहली, धौनी और सचिन बम के धमाके होंगे। इन तीनों बमों के धमाके काफी जोरदार होंगे। इस वजह से इन बमों की खूब बिक्री हो रही है। इनमें बच्चों की खास रुचि है।

ये कहते दुकानदार

बाजार में ग्रीन पटाखे आए हैं। ये पटाखे प्रदूषण नहीं फैलाते। सरकार के आदेश पर इस साल पटाखा उद्योग ने प्रदूषण रहित पटाखे बनाए हैं। इन्हीं पटाखों की बिक्री हो रही है।

- लोचन मंगोतिया, दुकानदार

chat bot
आपका साथी