दयाल सिटी के कर्मचारी को पीटा, पानी बंद; मचा हाहाकार Jamshedpur News

दो कर्मचारियों की पिटाई के बाद दयाल सिटी के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। आवासीय परिसर में पानी की सप्लाई बंद हो गई है और पानी के लिए हाहाकार मचा है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 20 Jun 2019 01:56 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jun 2019 07:09 PM (IST)
दयाल सिटी के कर्मचारी को पीटा, पानी बंद; मचा हाहाकार Jamshedpur News
दयाल सिटी के कर्मचारी को पीटा, पानी बंद; मचा हाहाकार Jamshedpur News

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। जमशेदपुर के छोटा गोविंदपुर के दयाल सिटी अपार्टमेंट में दारू पीकर कर्मचारी सुनील और उसके बेटे को कुछ लोगों ने पीट दिया। यही नहीं, शराब के नशे में युवकों ने बिल्डर को भी सरेआम भद्दी-भद्दी गालियां दी। शराबियों ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वो बिल्डर को देख लेंगे। युवक घंटों हंगामा करते रहे लेकिन कोई नहीं निकला। घटना बुधवार रात की है। 

सुबह होते ही मामला तूल पकड़ गया है। कर्मचारियों ने गुरुवार को सुबह से ही दयाल सिटी अपार्टमेंट में पानी बंद कर दिया। इससे अपार्टमेंट में हाहाकार मच गया। कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक बिल्डर हंगामा और मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता वो काम पर नहीं लौटेंगे। दयाल सिटी में पानी बंद होने से लोग नाराज हैं। 

ये कहते बिल्डर

उधर, दयाल सिटी के बिल्डर सुरेंद्र पाल सिंह का कहना है कि उन्हें कर्मचारी की पिटाई की जानकारी है। किराएदार ने उसे पीटा है। कार्रवाई के बारे में वो कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हड़ताल की उन्हें जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वो पानी चालू कराएंगे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी