Cyclone JAWAD ALERT : आ रहा है तूफान जोवाड़, 3 से 6 दिसंबर तक होगी बारिश; बढ़ेगी ठंड

Cyclone Jawad ALERT ओडिशा तट के आसपास के इलाकों में डीप डिप्रेशन के चलते एक चक्रवाती तूफान बन रहा है जिसका असर कोल्हान क्षेत्र (पूर्वी सिंहभूम पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां) में भी देखने को मिलेगा। इस तूफान का नाम जोवाड़ रखा गया है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 05:58 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 05:58 PM (IST)
Cyclone JAWAD ALERT : आ रहा है तूफान जोवाड़, 3 से 6 दिसंबर तक होगी बारिश; बढ़ेगी ठंड
चार व पांच दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, हल्की बारिश होने की भी संभावना है।

जमशेदपुर : Cyclone Jawad ALERT जमशेदपुर शहर का मौसम एक बार फिर से बिगड़ने वाला है। ओडिशा तट के आसपास के इलाकों में डीप डिप्रेशन के चलते एक चक्रवाती तूफान बन रहा है, जिसका असर कोल्हान क्षेत्र (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम व सरायकेला-खरसावां) में भी देखने को मिलेगा। इस तूफान का नाम जोवाड़ रखा गया है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को सुबह में कोहरा छाया रहेगा। जबकि तीन दिसंबर से मौसम बिगड़ेगा।

चार व पांच दिसंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं, हल्की बारिश होने की भी संभावना है। जबकि छह दिसंबर को जोरदार बारिश होगी। इसे लेकर लोगों को सावधान होने की जरूरत है। घर से निकले तो साथ में रेन कोट या फिर छाता जरूर रखें। क्योंकि ठंड के दिनों में भींगना परेशानी बढ़ा देगा। इस दौरान सर्दी-खांसी के साथ-साथ बुखार व अन्य बीमारी भी हो सकती है।

शहर में लगातार बढ़ रही कनकनी

शहर में ठंड के साथ-साथ कनकनी भी बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकलते हैं तो गर्म कपड़ा जरूर पहनकर निकले। खासकर बच्चे व बुजुर्गों को अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उन्हें ठंड लगने की संभावना अधिक रहती है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को शहर का न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री व अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान में गिरावट लगातार जारी है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे के अंदर 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, सात दिसंबर से मौसम फिर से साफ रहेगा। इस दौरान ठंड और भी तेज गति से बढ़ेगी।

अस्पतालों में बढ़े मरीज

बदलते मौसम का असर तेजी से देखा जा रहा है। अस्पतालों में मौसमी बीमारी से संबंधित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मेडिसिन ओपीडी में इन दिनों सबसे अधिक सर्दी-खांसी, बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं, शिशु भी इसके चपेट में आ रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि सर्दी-खांसी को हल्के में नहीं लें। यह कई गंभीर बीमारी का भी लक्षण हो सकता है।

chat bot
आपका साथी