Covid 19 : झारखंड के धालभूमगढ़ में 25 रेलवे कर्मचारी किए गए क्वारंटाइन Jamshedpur News

Covid 19 Jamshedpur Update. सर्विलांस टीम ने धालभूमगढ़ के 25 रेलकर्मियों को क्‍वारंटाइन में भेज दिया है। इसकी वजह घाटशिला के आरपीएफ जवान का कोरोना पाॅजिटिव मिलना है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 26 Apr 2020 02:19 PM (IST) Updated:Sun, 26 Apr 2020 02:19 PM (IST)
Covid 19 :  झारखंड के धालभूमगढ़ में 25 रेलवे कर्मचारी किए गए क्वारंटाइन Jamshedpur News
Covid 19 : झारखंड के धालभूमगढ़ में 25 रेलवे कर्मचारी किए गए क्वारंटाइन Jamshedpur News

धालभूमगढ़ (पूर्वी सिंहभूम), जेएनएन। Covid 19 Jamshedpur Update झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के  घाटिशला में आरपीएफ जवान को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने तथा अन्य जवानों में इसके लक्षण दिखने  के बाद स्‍वास्‍थ्‍य विभाग और चौकन्‍ना हो गया है। चल रही जांच के बीच चिकित्सक डॉ. मयंक पांडेय की सलाह पर धालभूमगढ़ के रेलवे ट्रैक्सन विभाग के 25 कर्मचारियों को क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है। इन सभी कर्मचारियों को ट्रैक्सन विभाग के कार्यालय में ही रहने को कहा गया है। सबों को आवास में जाने की इजाजत नहीं दी गई है। 

डॉ. मयंक पांडेय ने बताया कि सभी रेलवे कर्मचारियों को क्‍वारंटाइन के  संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सर्विलांस टीम के सदस्य प्रणव महतो, प्रेम गिरि भी चिकित्सक के साथ थे। चिकित्सक डॉ. मयंक पांडेय के अनुसार सभी कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि जब तक सभी कर्मचारियों की मुकम्‍मल जांच रिपोर्ट नहीं आती है तब तक वे ट्रैक्सन ऑफिस में क्वारंटाइन में रहेंगे। मेडिकल टीम ने सभी कर्मचारियों का ब्लड सैंपल भी लेकर एमजीएम भेज दिया है। ट्रैक्शन विभाग के फोरमैन बी कुमार ने कर्मचारियों के क्वारंटाइन में रहने की जानकारी रेल एसपी सह नोडल पदाधिकारी को दे दी है।

chat bot
आपका साथी