तीसरी लहर में 12 जनवरी को उच्चतम स्तर पर था कोरोना का संक्रमण, उम्र 60 से अधिक 73.21 प्रतिशत मरीजों की मौत

पूर्वी सिंहभूम जिले में 20 दिसंबर से शुरू हुई तीसरी लहर में 13 जनवरी से कोराना के मरीज कम होने लगे। तीसरी लहर में बारह जनवरी को कोरोना पीक पर था। इस इौरान अधिक मौतें साठ साल से अधिक उम्र के लोगाें की हुयी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 04:22 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 04:22 PM (IST)
तीसरी लहर में 12 जनवरी को उच्चतम स्तर पर था कोरोना का संक्रमण, उम्र 60 से अधिक 73.21 प्रतिशत मरीजों की मौत
20 दिसंबर से पूर्व सिर्फ दो-तीन मिल रहे थे काेरोना के मरीज।

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर : कोरोना की तीसरी लहर को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही थी। कोई बच्चों को अधिक नुकसान होने की बात कह रहा था तो कोई विभिन्न उम्र के लोगों को। लेकिन, पूर्वी सिंहभूम जिले की जो रिपोर्ट अभी तक सामने आई है उसमें सबसे अधिक शिकार बुजुर्ग ही हुए हैं लेकिन इसमें से लगभग 99 प्रतिशत किसी न किसी गंभीर रोग से ग्रस्त थे।

तीसरी लहर में अभी तक कुल 56 मरीजों की मौत हुई है। इसमें उम्र 60 से अधिक 41 मृतक शामिल हैं। यानी 73.21 प्रतिशत। वहीं, सबसे कम उम्र 18 से 29 के बीच हुई है। इस उम्र के बीच सिर्फ एक मरीज की मौत हुई है। सबसे अधिक टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में मरीजों की मौत हुई है। कुल 36 मरीजों की मौत टीएमएच में हुई है। यानी 64 प्रतिशत।

जिले में 20 दिसंबर से हुई तीसरी लहर की शुरुआत

अधिकांश लोगों के मन में यह सवाल चलता होगा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में तीसरी लहर कब प्रवेश किया। विभाग के रिपोर्ट के अनुसार, 20 दिसंबर 2021 को जिले में तीसरी लहर की शुरुआत हुई। इसके बाद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी। वहीं, 12 जनवरी को संक्रमण दर सबसे उच्चतम स्तर पर था। इस दिन 24 घंटे के अंदर 1280 मरीज मिले थे, जो अबतक का सर्वाधिक था। हालांकि, उसके दूसरे दिन से ही यानी 13 जनवरी से मरीजों की संख्या में कमी आने लगी। अब संक्रमण दर काफी घट चुका है।

20 दिसंबर से पूर्व सिर्फ दो-तीन मिल रहे थे मरीज

जिले में 20 दिसंबर से पूर्व सिर्फ एक-दो संक्रमित मरीज ही मिल रहे थे। कई दिन तो एक भी संक्रमित नहीं मिले। इसे लेकर लोगों के मन में यह विचार भी आने लगे कि अब तीसरी लहर नहीं आएगी। लेकिन 20 दिसंबर से अचानक से मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा होने लगी। 20 दिसंबर को छह संक्रमित मिले थे। वहीं, उस दौरान कुल 29 एक्टिव केस था, जो अब बढ़कर तीन हजार 768 हो गई है।

इस तरह बढ़ते गए मरीज

तिथि : मरीज मिले : स्वस्थ हुए : एक्टिव केस

20 दिसंबर : 06 : 08 : 27 10 जनवरी : 923 : 172 : 4696 11 जनवरी : 1160 : 272 : 5580 12 जनवरी : 1280 : 297 : 6560 13 जनवरी : 906 : 317 : 7148 14 जनवरी : 472 : 271 : 7347 15 जनवरी : 751 : 344 : 7752 16 जनवरी : 621 : 1218 : 7152 17 जनवरी : 591 : 1021 : 6716 18 जनवरी : 542 : 1081 : 6175 19 जनवरी : 525 : 1015 : 5679 20 जनवरी : 474 : 1001 : 5147 21 जनवरी : 466 : 1195 : 4415 22 जनवरी : 276 : 921 : 3768

किस उम्र में कितने लोगों की मौत

उम्र : मौत 60 से अधिक : 41 45 से 49 : 06 0 से 17 : 04 30 से 44 : 03 18 से 29 : 01

किस अस्पताल में कितने मरीजों की हुई मौत अस्पताल : मौत टीएमएच : 36 टाटा मोटर्स अस्पताल : 09 एमजीएम : 05 मर्सी अस्पताल : 05 बीएनएच : 01

तीसरी लहर में पहले की अपेक्षा मरीजों की संख्या कम हुई है। हालांकि, सावधानी व जागरूकता जरूरी है। अगर कोई वैक्सीन नहीं लिया है तो वह अवश्य लें। वहीं, सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

- डा. साहिर पाल, जिला सर्विलांस पदाधिकारी।

तीसरी लहर में 12 जनवरी को उच्चतम स्तर पर था कोरोना का संक्रमण, उम्र 60 से अधिक 73.21 प्रतिशत मरीजों की मौत

फैक्ट फाइल 20 दिसंबर से जिले में तीसरी लहर की शुरूआत 12 जनवरी को सबसे उच्चतम स्तर पर था संक्रमण 13 से कम होने लगे मरीज

chat bot
आपका साथी