पचपन जरूरतमंद परिवारों को मिला जनता आहार

स्थानीय विधायक समीर महंती की पहल पर युवा समाजसेवी आनंद सेकसरिया के सौजन्य से कुल 55 परिवारों के बीच जनता आहार का वितरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Apr 2020 10:28 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 06:19 AM (IST)
पचपन जरूरतमंद परिवारों को मिला जनता आहार
पचपन जरूरतमंद परिवारों को मिला जनता आहार

संवाद सूत्र, चाकुलिया : स्थानीय विधायक समीर महंती की पहल पर युवा समाजसेवी आनंद सेकसरिया के सौजन्य से कुल 55 परिवारों के बीच जनता आहार का वितरण किया गया। गुरुवार को प्रखंड के 30 तथा बुधवार को 25 गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को जनता आहार का पैकेट प्रदान किया गया था। मौके पर विधायक ने कहा कि लॉक डाउन के मद्देनजर इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि कोई भी गरीब व लाचार व्यक्ति भूखा ना रहे। प्रशासन के साथ-साथ वे खुद एवं उनके कार्यकर्ता ऐसे लोगों को ढूंढ- ढूंढ कर अनाज मुहैया कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक विधानसभा क्षेत्र के 1500 से अधिक लोगों को जनता आहार मुहैया किया जा चुका है। आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

भाजपा ने जामुआ में बांटा मोदी आहार

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी की पहल पर गुरुवार को प्रखंड के जमुआ पंचायत के गरीबों के बीच मोदी आहार का वितरण किया गया। पैकेट में अनाज के रूप में चावल एवं दाल का वितरण किया गया। श्यामसुंदरपुर मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष दुर्गापद गिरी की देखरेख में अत्यंत गरीब एवं असहाय लोगों को यह राशन प्रदान किया गया। गिरी ने बताया कि डॉ गोस्वामी के निर्देश पूरे विधानसभा क्षेत्र में अभियान चलाकर गरीबों को राशन मुहैया किया जा रहा है। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य बाघराय मांडी, विश्वनाथ सोरेन, श्याम हांसदा, राम मांडी, मिथुन हांसदा, होपना सोरेन आदि उपस्थित थे।

राजलबांध के पूर्व मुखिया ने किया खिचड़ी का वितरण

बहरागोड़ा प्रखंड के राजलबांध के पूर्व मुखिया खितिश मुंडा ने उइनाला गांव में गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच खिचड़ी का वितरण किया। पूर्व मुखिया मुंडा ने कहा कि इस महामारी में गरीब एक भी भूखा नहीं रहेगा। घर-घर भोजन पहुंचाने काम जारी रहेगा। ग्रामीणों से आग्रह किया कि घर में रहे अनावश्यक बाहर ना निकले। इस दौरान रास बिहारी साव, नाडू गोपाल मैती समेत अनेक मौजूद थे।

पेंशन व उज्जवला की राशि ऋण मे समायोजित करने का आरोप

गुहियापाल बैंक ऑफ इंडिया शाखा में ग्राहक की शिकायत मिलने पर विधायक समीर महंती पहुंच कर समस्या से अवगत हुए। ग्राहक ने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत गैस और पेंशन की राशि बैंक खाता में आई है। इसी बैंक से केसीसी लोन लिया था। ऋण बकाया होने के कारण बैंक द्वारा उक्त राशि ऋण में समायोजित कर लिया है। विधायक महंती मामले की जानकारी शाखा प्रबंधक बिपिन कुमार से लेते हुए कहा की कोरोना महामारी में ग्राहक को परेशान मत करें। सरकार गरीब के प्रति संवेदनशील है, लोन या केसीसी समय सीमा बढ़ाई दी है। ऐसी शिकायत दोबरा नहीं आनी चाहिए। इस महामारी में गरीब जनता रुपये निकासी करने दे। इस दौरान झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, मिथुन कर समेत ग्राहक मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी