आम बजट से बदलेगी देश की दशा-दिशा

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेट्स ऑफ इंडिया की जमशेदपुर शाखा द्वारा शनिवार को केद्रीय बजट-2016 पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमे आयकर व सेवाकर मे किए गए बदलावो पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

By Edited By: Publish:Sun, 13 Mar 2016 01:02 AM (IST) Updated:Sun, 13 Mar 2016 04:41 AM (IST)
आम बजट से बदलेगी देश की दशा-दिशा

जागरण संवाददाता, जमशेदपुर। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेट्स ऑफ इंडिया की जमशेदपुर शाखा द्वारा शनिवार को केद्रीय बजट-2016 पर सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमे आयकर व सेवाकर मे किए गए बदलावो पर गहन विचार-विमर्श किया गया। सेमिनार का उद्घाटन मुख्य अतिथि जेमिपोल इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आदर्श अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

तकनीकी सत्र को संबोधित करते हुए कोलकाता से आए सीए आरके व्यास ने कहा कि यह बजट देश के वर्तमान आर्थिक परिदृश्य मे दूरगामी प्रभाव डालेगा। इसमे विला मंत्री ने कालाधन को देश के आर्थिक विकास मे लगाने पर जोर दिया है, वही ग्रामीण क्षेत्र, कृषि तथा शिक्षा के क्षेत्र मे भी व्यापक बदलाव आएंगे। स्टार्टअप इंडिया मे युवाओ व सीए प्रोफेशनल की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेगे। इस सत्र का संचालन जगदीश खंडेलवाल ने किया। इससे पूर्व के सत्र मे कोलकाता से आए सीए सुशील गोयल ने सेवाकर की बारीकियो पर व्याख्यान दिया, जिसका संचालन विनोद सरायवाला ने किया। स्वागत भाषण शाखा चेयरमैन विनोद अग्रवाल ने किया, जबकि संचालन शाखा सचिव मनीष मूनका व मनीषा गुप्ता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन नंदन जालुका ने किया। इसे सफल बनाने मे कार्यक्रम के संयोजक सुनील गोयल, हेमचंद जैन, जगजीत कौर व सीए छात्र संघ-सिकासा के चेयरमैन पवन कुमार अग्रवाल आदि सक्रिय रहे।

chat bot
आपका साथी