Weather Alert : ठंड ने तोड़ा आठ साल का रिकार्ड, जानिए अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम

Weather Alert. झारखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। राज्‍य के जमशेदपुर शहर में पिछले आठ साल के ठंड का रिकार्ड टूट गया है। ठंड से अभी राहत की उम्‍मीद नहीं है। आइए जानिए कैसा रहेगा अगले छह दिन मौसम का मिजाज।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Mon, 21 Dec 2020 09:37 AM (IST) Updated:Mon, 21 Dec 2020 09:37 AM (IST)
Weather Alert : ठंड ने तोड़ा आठ साल का रिकार्ड, जानिए अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम
कड़ाके की ठंड में खासकर बच्चे व बुजुर्गों को काफी अलर्ट रहना होगा।

जमशेदपुर, जासं। झारखंड के जमशेदपुर में शहर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। रविवार को जमशेदपुर का तापमान 8.9 डिग्री दर्ज किया गया, जो आठ साल पूर्व दिसंबर माह में दर्ज किया गया था। उस दौरान न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसके बाद से इतना कम तापमान कभी नहीं रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, वर्ष 2012 के दिसंबर माह में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उसके बाद रविवार को सबसे कम 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वर्ष 2013 के दिसंबर माह में भी 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। हालांकि, शहरवासियों के लिए राहत की बात यह है कि सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृध्दि होने का अनुमान जताया गया है। हालांकि, कड़ाके की ठंड बरकरार रहेगी। ऐसे में लोगों को काफी सावधान होने की जरूरत है। खासकर बच्चे व बुजुर्गों को काफी अलर्ट रहना होगा।

वर्ष 2011 में सबसे कम रहा था न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर माह में सबसे ठंड वर्ष 2011 में पड़ा था। 2011 में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो बीते दस साल में सबसे कम है। उसके बाद वर्ष 2015 में कड़ाके की ठंड पड़ी थी। उस दौरान दिसंबर माह में 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। इसके बाद वर्ष 2010 में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस था।

दिसंबर माह में सबसे कम रहा न्यूनतम तापमान

वर्ष              न्यूनतम तापमान

2019              7.2

2018              6.8

2017              9.0

2016              9.2

2015              6.4

2014              6.8

2013              7.7

2012              7.7

2011              6.2

2010              6.5

अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम 21 दिसंबर : सुबह में कहीं-कहीं पर कोहरा व धुंध रहेगा तथा मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।  22 दिसंबर : मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा 23 दिसंबर : मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। 24 दिसंबर : मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। 25 दिसंबर : मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा। 26 दिसंबर : मौसम मुख्यत: शुष्क रहेगा।

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

20 दिसंबर - 24.2 - 8.9

21 दिसंबर - 25.0 - 9.0

22 दिसंबर - 25.0 - 9.0

23 दिसंबर - 26.0 - 10.0

24 दिसंबर - 26.0 - 10.0

25 दिसंबर - 26.0 - 10.0

26 दिसंबर - 25.0 - 10.0

chat bot
आपका साथी