Jamshedpur News: मैं भी स्वच्छता हीरो कार्यक्रम के तहत नदी घाट की हुई सफाई

Main Bhi Swachhata Hero . मैं भी स्वच्छता हीरो कार्यक्रम के रविवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मचारी पदाधिकारी समेत आम जनता ने स्वयं नदी के घाट की सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया गया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 04:52 PM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 04:52 PM (IST)
Jamshedpur News: मैं भी स्वच्छता हीरो कार्यक्रम के तहत नदी घाट की हुई सफाई
स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया।

जमशेदपुर, जासं। मैं भी स्वच्छता हीरो कार्यक्रम के रविवार को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के कर्मचारी, पदाधिकारी समेत आम जनता ने स्वयं नदी के घाट की सफाई के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया।

स्वच्छता संकल्प देश का हर रविवार विशेष सा जैसा संदेश देने के लिए स्वर्णरेखा नदी घाट के किनारे नगर प्रबंधक स्वच्छ भारत मिशन के नोडल पदाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारी, पर्यवेक्षक, कॉलेज के छात्र एवं स्वयं सहायता समूह के लोगों द्वारा विशेष नदी सफाई अभियान दो घंटे तक चलाया गया। इस दौरान लगभग दो वाहन में कचरा, मूर्ति, कपड़ा एवं लकड़ी का सामान जमा किया गया।

बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया

इस संबंध में जानकारी देते हुए जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि भारत सरकार के द्वारा तीन रविवार को विशेष सफाई अभियान के माध्यम से अलग-अलग नाम देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी नगर निकायों को निदेशित किया गया है। इसी के तहत रविवार को वैलेंटाइन दिवस के साथ रविवार अवकाश के दिन इस अभियान से जोड़ते हुए लोगों को स्वच्छता संदेश देने का कार्य किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया। 

chat bot
आपका साथी