सिविल सर्जन ने कहा- मजबूत इरादों से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा Jamshedpur News

झारखंड राज्य चिकित्सा संघ ने नए सिविल सर्जन को दी बधाई कहा- आपके मार्गदर्शन में पूरी इमानदारी के साथ आगे बढ़ेंगे।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 02:11 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 02:11 PM (IST)
सिविल सर्जन ने कहा- मजबूत इरादों से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा Jamshedpur News
सिविल सर्जन ने कहा- मजबूत इरादों से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सुविधा Jamshedpur News

जमशेदपुर (जागरण संवाददाता)। नए सिविल सर्जन डॉ. अारएन झा को प्रभार ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया और कंधे से कंधे मिलाकर अागे बढ़ने का भरोसा भी दिया।

सिविल सर्जन ने कहा कि जीवन में स्वास्थ्य का अहम भूमिका है। इसिलए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। काम करने वाले कर्मचारी ही हमारे सैनिक है। उनके मजबूत इरादे से ही हमलोग गांव के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने में सफल हो सकेंगे। इसके लिए हमलोग प्लान तैयार कर अागे बढ़ेंगे। वहीं, संघ के जिला मंत्री रवींद्रनाथ ठाकुर ने सिविल सर्जन को भरोसा देते हुए कहा कि जिले के सभी कर्मचारी अापके मार्गदर्शन में पूरी इमानदारी के साथ आगे बढ़ेंगे।

हमलोग की कोशिश होगी कि सरकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए जाए। उन्होंने जिले में रिक्त पड़े पदों की भरपाई करने की भी मांग किया। इस अवसर पर तुषारकांती बनर्जी, दीपक कुमार, खुर्रम अहमद, मनोज तिवारी, संत कुमार झा, राजू कुमार, नरेश प्रसाद, रवींद्र रवि सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी