छठ वृतियों ने घर से ही अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अ‌र्घ्य

कोरोना वायरस ने महापर्व चैती छठ को भी प्रभावित किया है। लॉकडाउन के चलते सोमवार को छठ वृतियों को घर में ही अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित करने की व्यवस्था करनी पड़ी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Mar 2020 01:07 AM (IST) Updated:Tue, 31 Mar 2020 06:17 AM (IST)
छठ वृतियों ने घर से ही अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अ‌र्घ्य
छठ वृतियों ने घर से ही अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अ‌र्घ्य

संस, घाटशिला : कोरोना वायरस ने महापर्व चैती छठ को भी प्रभावित किया है। लॉकडाउन के चलते सोमवार को छठ वृतियों को घर में ही अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य अर्पित करने की व्यवस्था करनी पड़ी। घर के आंगन में जल कुंड बनाकर वृती महिलाओं ने सूर्यदेव को अ‌र्घ्य अर्पित कर छठ मइया की पूजा-अर्चना की। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया। दाहीगोड़ा निवासी सुधीर कश्यप ने बताया कि पूरा विश्व कोरोना महामारी से जूझ रहा है। ऐसे में पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए भीड़-भाड़ न हो, इसके लिए नदी नही जाने का फैसला कर घर पर ही सुरक्षित छठ पूजा का इंतजाम कर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अ‌र्घ्य अर्पित किया गया। मंगलवार की सुबह भी इसी तरह भगवान भास्कर की पूजा-अर्चना कर वृत का पारण किया जाएगा। इसी तरह अनुमंडल के विभिन्न गांव-कस्बों में भी लोगों ने घरों में ही रहकर छठ मइया की पूजा-अर्चना की। इसके लिए विशेष तौर पर पुलिस-प्रशासन की ओर से छठ पूजा कमेटियों को पूर्व में ही अनुरोध किया गया था। जिसका पूरे अनुमंडल में छठ वृतियों ने अनुपालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखा। इस दौरान छठ वृतियों ने भगवान भास्कर से देश-दुनिया के लोगों को कोरोना महामारी से बचाने की कामना की।

आटा मिल मालिक के खिलाफ केस दर्ज

बहरागोड़ा के बीडीओ सह प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश कुमार साहू के बयान पर शालीमार आटा मिल, मोहनपुर के मालिक पियूष दे के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। बीडीओ ने पुलिस को बताया है कि इस मिल से 460 बोरा सरकारी गेहूं जब्त किया गया था।

chat bot
आपका साथी